दीपका उपचुनाव में भाजपा का जनसंपर्क अभियान तेज, कांग्रेस की पूर्व व वर्तमान पार्षद भाजपा में शामिल

      Date:

      कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। नगर पालिका परिषद दीपका के वार्ड क्रमांक 15 में होने वाले उपचुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रत्याशी ऋषि सिदार के समर्थन में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाते हुए वार्डवासियों से संपर्क साधा और समर्थन की अपील की।

          भारतीय जनता पार्टी

          भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के नेतृत्व में आयोजित घर-घर जनसंपर्क अभियान के दौरान पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर मतदाताओं से संवाद किया। भाजपा नेताओं ने केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों को जनसंपर्क का प्रमुख मुद्दा बताया। उपचुनाव के बीच कांग्रेस को उस समय झटका लगा, जब पूर्व कांग्रेस पार्षद श्रीदेवी नायर एवं वर्तमान पार्षद श्रीमती शांति देवी राजपूत ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। भाजपा नेताओं ने दावा किया कि दोनों जनप्रतिनिधियों ने पार्टी की नीतियों, केंद्र सरकार की योजनाओं तथा राज्य सरकार के कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा का दामन थामा है। पार्टी में शामिल होने पर भाजपा पदाधिकारियों ने दोनों का स्वागत करते हुए कहा कि इससे संगठन को मजबूती मिलेगी और स्थानीय स्तर पर पार्टी की स्थिति और मजबूत होगी। भाजपा नेताओं ने दावा किया कि वार्ड के मतदाताओं का समर्थन पार्टी के पक्ष में दिखाई दे रहा है और उपचुनाव में इसका सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेगा।

          जनसंपर्क अभियान में कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, उपचुनाव प्रभारी ज्योतिनंद दुबे, जिला संगठन सह प्रभारी बृजेंद्र शुक्ला, नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र राजपूत, जिला उपाध्यक्ष योगेश जैन, मंडल अध्यक्ष राजू प्रजापति सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related