गजानंद साहु पुनः कांग्रेस ओबीसी विभाग कोरबा शहर के जिलाध्यक्ष नियुक्त, पूर्व मंत्री से मिलकर व्यक्त किया आभार

      Date:

      कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। कांग्रेस पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) विभाग के कोरबा शहर जिलाध्यक्ष पद पर गजानंद साहु को पुनः नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति कांग्रेस ओबीसी विभाग के प्रदेश अध्यक्ष केशव चंद्राकर द्वारा वरिष्ठ नेताओं की अनुशंसा एवं राष्ट्रीय नेतृत्व की सहमति से जारी की गई।

          नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश कुमार राठौर तथा विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम सुंदर सोनी की अनुशंसा पर कांग्रेस ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जयहिंद की सहमति से यह नियुक्ति की गई है। गजानंद साहु को पुनः जिला शहर अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर कांग्रेस संगठन के विभिन्न पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। नियुक्ति के बाद गजानंद साहु ने जिला कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल को पुष्पगुच्छ भेंट कर आभार व्यक्त किया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया।

          पूरी निष्ठा के साथ जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे 

          इस अवसर पर गजानंद साहु ने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे तथा जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करते हुए कोरबा शहर में कांग्रेस ओबीसी विभाग को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में कार्य करेंगे।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related