वनांचल के बेटे अजय ने बढ़ाया प्रदेश का मान, मुख्यमंत्री ने दी बधाई व शुभकामनायें

      Date:

      • सरकारी छात्रवृत्ति योजनाओं ने अजय के सपनों को दी उड़ान, युवाओं के लिए बने प्रेरणा स्रोत

      रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। रायगढ़ जिले के संबलपुरी गांव के साधारण परिवार से आने वाले अजय गुप्ता ने भारतीय वन सेवा (IFS) में चयनित होकर प्रदेश का मान बढ़ाया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अजय से सौजन्य मुलाकात कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनकी सफलता को छत्तीसगढ़, विशेषकर वनांचल क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायी बताया।

          https://dprcg.gov.in/post/1779902254/Raipur-Son-of-forest-region-enhances-state-s-pride-creates-history-by-becoming-IFS-officer

          मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि अजय गुप्ता ने न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे प्रदेश को गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत प्रेरक है कि एक ऐसा युवा, जिसने बचपन में जंगलों में तेंदूपत्ता और महुआ संग्रह कर परिवार की मदद की, आज उन्हीं जंगलों के संरक्षण और संवर्धन की जिम्मेदारी निभाने जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अजय की उपलब्धि यह साबित करती है कि प्रतिभा संसाधनों की मोहताज नहीं होती। अवसर, संकल्प और मेहनत के बल पर दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों के युवा भी देश की सर्वोच्च सेवाओं में स्थान बना सकते हैं।

          छात्रवृत्ति योजनाओं ने सपनों को दी उड़ान

          मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार की लघु वनोपज संघ छात्रवृत्ति एवं पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति जैसी योजनाओं ने अजय जैसे प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को आगे बढ़ने में महत्वपूर्ण सहयोग दिया है। उन्होंने कहा कि अजय की सफलता संघर्ष, आत्मविश्वास और सपनों को साकार करने की मिसाल है।

          संघर्षों के बीच तय किया सफलता का सफर

          संबलपुरी गांव में साधारण परिवेश में पले-बढ़े अजय गुप्ता का बचपन जंगलों, खेती-किसानी और वनोपज संग्रहण के बीच बीता। छुट्टियों के दौरान वे अपने माता-पिता के साथ जंगलों में जाकर तेंदूपत्ता और महुआ एकत्रित करते थे। आर्थिक चुनौतियों के बावजूद उन्होंने शिक्षा को प्राथमिकता देते हुए 10वीं में 92.66 प्रतिशत और 12वीं में 91.40 प्रतिशत अंक हासिल किए।

          91वीं रैंक प्राप्त कर सफलता हासिल की

          बेहतर शैक्षणिक प्रदर्शन के आधार पर अजय को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) रायपुर में प्रवेश मिला, जहां अध्ययन के दौरान उन्हें छात्रवृत्ति का लाभ भी मिला। कठिन परिस्थितियों के बीच निरंतर अध्ययन करते हुए अजय ने भारतीय वन सेवा परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर 91वीं रैंक प्राप्त कर सफलता हासिल की। अजय गुप्ता ने कहा कि जंगल और प्रकृति से उनका जुड़ाव बचपन से रहा है, जिसने उन्हें वन सेवा में जाने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि जंगलों ने उन्हें केवल आजीविका ही नहीं, बल्कि जीवन की दिशा भी दी है। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि अजय गुप्ता की सफलता प्रदेश के लाखों युवाओं को बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने का आत्मविश्वास देगी।

          मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने की मुलाकात

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related