बालको ने विभिन्न वार्डों में पेयजल आपूर्ति कर लोगों को दी राहत

      Date:

      • भीषण गर्मी के बीच वार्ड 40, 41 और 42 में जल संकट से जूझ रहे परिवारों को मिला सहारा

      कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। भीषण गर्मी के दौरान जल संकट से जूझ रहे लोगों को राहत पहुंचाने के लिए भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने वार्ड क्रमांक 40, 41 एवं 42 में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की है। कंपनी की इस पहल से प्रभावित क्षेत्रों के निवासियों को गर्मी के कठिन समय में काफी राहत मिल रही है।

          बालको

          स्थानीय नागरिकों के अनुसार नियमित जल आपूर्ति से कई परिवारों की पेयजल समस्या का समाधान हुआ है। कंपनी द्वारा समय पर की गई इस व्यवस्था से लोगों को दैनिक जरूरतों के लिए पानी उपलब्ध हो सका है। वार्ड क्रमांक 42 के पार्षद सतेंद्र दुबे ने बालको की पहल की सराहना करते हुए कहा कि भीषण गर्मी के दौरान विभिन्न वार्डों में जल आपूर्ति की व्यवस्था करना सराहनीय कदम है। इससे स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिली है। उन्होंने कहा कि बालको हमेशा समुदाय की आवश्यकताओं को समझते हुए सहयोग के लिए आगे आता है, जिसके लिए कंपनी धन्यवाद की पात्र है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने भी इस पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि बालको ने समय पर सहयोग देकर सामाजिक जिम्मेदारी का प्रभावी निर्वहन किया है।

          मंत्री लखनलाल देवांगन ने बालको कूलिंग टॉवर से रिस्दा पुल तक नाली निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related