कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। सुशासन तिहार के तहत दिव्यांग छात्रा कमला कुमारी केंवट की उच्च शिक्षा की राह आसान हो गई है। कटघोरा विकासखंड के ग्राम सलोरा (क) निवासी कमला को शासन की पहल पर मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल प्रदान की गई, जिससे अब उन्हें कॉलेज आने-जाने में सुविधा मिलेगी।
बचपन से दोनों पैरों से दिव्यांग कमला ने कठिन परिस्थितियों के बावजूद अपनी पढ़ाई जारी रखी और वर्तमान में एमए की पढ़ाई कर रही हैं। हालांकि, कॉलेज तक पहुंचना उनके लिए रोजाना चुनौतीपूर्ण था। पूर्व में समाज कल्याण विभाग से मिली ट्राइसाइकिल पुरानी और खराब हो जाने के कारण आवागमन में काफी परेशानी हो रही थी। सुशासन तिहार के तहत आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में कमला ने मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल की मांग को लेकर आवेदन प्रस्तुत किया। ग्राम धनरास में आयोजित शिविर के दौरान उन्होंने अपनी समस्या उद्योग, वाणिज्य एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन के समक्ष रखी, जिस पर मंत्री ने समाज कल्याण विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। आवेदन की जांच और पात्रता सुनिश्चित होने के बाद कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कमला को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल प्रदान की। इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
शारीरिक चुनौतियां किसी व्यक्ति की प्रगति में बाधा नहीं बन सकतीं
इस दौरान कलेक्टर ने छात्रा से आत्मीय संवाद करते हुए उसकी पढ़ाई की जानकारी ली और प्रोत्साहित करते हुए कहा, बिटिया, अच्छे से पढ़ना और आगे बढ़ना। आपकी मेहनत और आत्मविश्वास अन्य बेटियों के लिए प्रेरणा है। कलेक्टर ने कहा कि शारीरिक चुनौतियां किसी व्यक्ति की प्रगति में बाधा नहीं बन सकतीं, यदि उसके भीतर आगे बढ़ने का मजबूत संकल्प हो। कमला की माता संतकुंवर ने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल खरीदना संभव नहीं था। शासन की सहायता मिलने से अब उनकी बेटी को कॉलेज आने-जाने में परेशानी नहीं होगी। कमला ने खुशी जताते हुए कहा कि नई मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल मिलने से वह नियमित रूप से कॉलेज जा सकेगी और अन्य जरूरी कार्य भी आसानी से कर पाएगी। उन्होंने इसे आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
सुशासन तिहार शासन और जनता के बीच विश्वास का मजबूत माध्यम : विधायक पटेल

