रेत तस्करी विवाद में भाजपा नेता समेत तीन की जिंदा जलाकर हत्या, चार आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

      Date:

      • परिजनों ने की केंद्रीय जांच और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग

      कोरिया (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में रेत तस्करी और अवैध वसूली को लेकर चल रहे विवाद ने मंगलवार देर रात भयावह रूप ले लिया। जिले के नौगईं गांव में भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष भरत सिंह उर्फ लल्ला सिंह समेत तीन लोगों की जिंदा जलाकर हत्या कर दी गई। इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल है। पुलिस ने मामले में अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मृतकों के परिजनों ने मामले की केंद्रीय जांच एजेंसी से जांच कराने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

          रेत तस्करी

          परिजनों के अनुसार भरत सिंह विवाद को समाप्त करने और आपसी समझौते के लिए गए थे, लेकिन पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने उनकी गाड़ी को निशाना बना लिया। आरोपियों ने फॉर्च्यूनर वाहन के आगे और पीछे हाईवा वाहन खड़ा कर रास्ता रोक दिया और फिर वाहन पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। इस भीषण हमले में भरत सिंह उर्फ लल्ला सिंह की मौके पर ही जलकर मौत हो गई। घटना में उनके चचेरे भाई एवं शिक्षक नागेंद्र सिंह भी गंभीर रूप से झुलस गए थे। उन्हें उपचार के लिए बिलासपुर स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी भी मृत्यु हो गई। इससे पहले एक अन्य मृतक वीरेंद्र सिंह का अंतिम संस्कार बुधवार को कर दिया गया। नागेंद्र सिंह का अंतिम संस्कार आज बैकुंठपुर में किया जाएगा। हमले में घायल मयंक सिंह की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। उनके सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं और उनका उपचार बिलासपुर के अस्पताल में जारी है। घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने निषेधाज्ञा लागू कर दी है, जिसके तहत पांच या उससे अधिक लोगों के एक स्थान पर एकत्र होने पर रोक लगा दी गई है।

          अवैध वसूली को लेकर बढ़ा विवाद 

          प्राप्त जानकारी के अनुसार चिरमी क्षेत्र के एक रेत घाट का ठेका भरत सिंह के परिवार को मिला था। इसके बाद क्षेत्र में रेत परिवहन और अवैध खनन से जुड़ी वसूली को लेकर विवाद बढ़ने लगा। बताया जा रहा है कि भरत सिंह और उनके समर्थक विभिन्न घाटों से निकलने वाले रेत वाहनों से प्रति हाईवा एक हजार रुपये तक की वसूली करते थे। बताया जा रहा है कि भाजपा नेता मनोज त्रिपाठी के परिवार के साथ लंबे समय से रेत कारोबार को लेकर विवाद चल रहा था। त्रिपाठी परिवार अपने वाहनों से रेत निकालकर बैकुंठपुर में बेचता था, लेकिन दूसरे घाटों से निकाले गए रेत पर भुगतान को लेकर दोनों पक्षों के बीच कई महीनों से तनाव बना हुआ था। इस सनसनीखेज हत्याकांड ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है। घटना के बाद लोगों में भारी आक्रोश है।

          कोरिया में रेत कारोबार विवाद में भाजपा नेता की जिंदा जलाकर हत्या, भाई समेत तीन घायल

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              लोकभवन पहुंचे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, राज्यपाल ने किया आत्मीय स्वागत

              रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)।  छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने गुरुवार...