विश्व पर्यावरण सप्ताह का समापन : अदाणी केपीएल ने 1500 पौधरोपण कर हरित भविष्य का लिया संकल्प

      Date:

      अदाणी कोरबा पावर लिमिटेड

      कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। अदाणी कोरबा पावर लिमिटेड (केपीएल) पताड़ी में विश्व पर्यावरण सप्ताह-2026 का समापन समारोह सोमवार को उत्साह और पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केपीएल के चीफ बिजनेस ऑफिसर समीर कुमार मित्रा रहे। इस अवसर पर प्रोजेक्ट साइट हेड ए. राजागुरु सहित कंपनी के अधिकारी और कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

          अदाणी कोरबा पावर लिमिटेड

          विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5 जून से 15 जून तक पर्यावरण एवं बागवानी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत व्यापक स्तर पर पौधरोपण किया गया। साथ ही पर्यावरण क्विज, चित्रकला, मॉडल प्रतियोगिता और जनजागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस वर्ष “प्रकृति से प्रेरित जलवायु संरक्षण — हमारे भविष्य के लिए” थीम के तहत लगभग 1500 पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसके अंतर्गत प्लांट परिसर और कॉलोनी क्षेत्र में बड़े पैमाने पर पौधे लगाए गए। समापन समारोह में पूरे सप्ताह आयोजित गतिविधियों की सराहना करते हुए प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।

          पर्यावरण संरक्षण हर नागरिक का नैतिक कर्तव्य

          कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि समीर कुमार मित्रा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल जिम्मेदारी नहीं बल्कि हर नागरिक का नैतिक कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण के साथ पौधों की देखभाल करना भी उतना ही जरूरी है, तभी आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित और स्वच्छ पर्यावरण मिल सकेगा। पर्यावरण प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में विभिन्न वर्गों के प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन किया। वहीं बच्चों और कर्मचारियों के लिए आयोजित चित्रकला एवं मॉडल प्रतियोगिता में भी उत्साहजनक भागीदारी देखने को मिली। विजेताओं को समारोह में सम्मानित कर पुरस्कार प्रदान किए गए। महिलाओं के लिए आयोजित पर्यावरण क्विज प्रतियोगिता में भी प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसके अलावा प्लास्टिक उपयोग कम करने के उद्देश्य से 700 जूट बैग वितरित किए गए, ताकि लोगों को पर्यावरण अनुकूल विकल्प अपनाने के लिए प्रेरित किया जा सके। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। अदाणी केपीएल द्वारा क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की गई।

          कोरबा पॉवर लिमिटेड पताड़ी के क्षमता विस्तार के लिए जनसुनवाई सफलतापूर्वक संपन्न, ग्रामीणों ने दिया समर्थन

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              डीएमएफ घोटाले में कोरबा सहित ईडी की 5 जिलों में छापेमारी, 1 करोड़ से ज्यादा नकदी बरामद

              रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित जिला खनिज न्यास (डीएमएफ) घोटाला...