कांकेर में सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता, आमाटोला जंगल से नक्सलियों का हथियारों और विस्फोटक सामग्री का जखीरा बरामद

      Date:

      रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षाबलों को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिले के आमाटोला जंगल में चलाए गए संयुक्त सर्च अभियान के दौरान जवानों ने नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखा गया हथियारों और विस्फोटक सामग्री का गुप्त डंप बरामद किया है। इस कार्रवाई में बंदूक, वायरलेस सेट, रेडियो सहित कई महत्वपूर्ण सामग्री जब्त की गई है।

          जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर जिले के सीमावर्ती और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार नक्सल विरोधी अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत मंगलवार को छोटेबेठिया थाना क्षेत्र अंतर्गत आमाटोला जंगल में पुलिस, सीमा सुरक्षा बल और बम निष्क्रिय दस्ता की संयुक्त टीम सर्चिंग पर निकली थी। जंगल में तलाशी के दौरान जवानों को एक संदिग्ध स्थान दिखाई दिया, जहां जांच करने पर नक्सलियों का छिपाकर रखा गया डंप मिला। सुरक्षाबलों द्वारा बरामद सामग्री में चार भारमार बंदूक, दो वायरलेस सेट, एक रेडियो सेट, एक नक्सली वर्दी, दो पाउच, एक चार्जर, एक बैटरी तथा नक्सल साहित्य सहित अन्य उपयोगी सामग्री शामिल है। बरामद किए गए सभी सामान को सुरक्षा के साथ कब्जे में लेकर कैंप पहुंचाया गया।

          65वीं सीआरपीएफ बटालियन को बेस्ट ऑपरेशन ट्रॉफी, नक्सल विरोधी अभियानों में अहम भूमिका के लिए मिला सम्मान

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related