विश्व योग दिवस पर बालको की अनूठी पहल, युवाओं और समुदाय को दिया स्वास्थ्य एवं जागरूकता का संदेश

      Date:

      कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने विश्व योग दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य जागरूकता और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न स्थानों पर विशेष योग शिविरों का आयोजन किया। इस दौरान कर्मचारियों, युवाओं, बच्चों तथा स्थानीय समुदाय के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योग के महत्व को आत्मसात किया।

          बालको

          बालकोनगर स्थित मितान भवन में आयोजित योग सत्र में बालको के अधिकारी-कर्मचारी, व्यावसायिक सहयोगी तथा कंपनी द्वारा संचालित कौशल प्रशिक्षण संस्थान के प्रशिक्षुओं ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया। प्रशिक्षित योग विशेषज्ञों की मौजूदगी में प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान की विधियां कराई गईं। कंपनी द्वारा संचालित कौशल विकास केंद्रों में भी योग दिवस को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। कोरबा, कवर्धा और मैनपाट स्थित प्रशिक्षण केंद्रों में युवाओं और प्रशिक्षकों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम से पहले पूरे सप्ताह नियमित योग अभ्यास कराया गया, जिससे प्रतिभागियों को योग के शारीरिक और मानसिक लाभों की जानकारी दी जा सके। कोरबा केंद्र में 140 से अधिक प्रशिक्षु योग कार्यक्रम में शामिल हुए, जबकि कवर्धा और मैनपाट केंद्रों में 20-20 से अधिक प्रतिभागियों ने योगाभ्यास किया। बालको की सामाजिक पहल के तहत संचालित नंद घर केंद्रों में भी योग कार्यक्रम आयोजित किए गए। यहां 300 से अधिक बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों को सरल योगासन, श्वास नियंत्रण अभ्यास और ध्यान की गतिविधियों के माध्यम से अच्छे स्वास्थ्य, अनुशासन और मानसिक एकाग्रता के महत्व से अवगत कराया गया।

          देशभर में चला स्वास्थ्य जागरूकता अभियान

          समूह की अन्य इकाइयों द्वारा भी विभिन्न स्थानों पर योग शिविर और स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन आयोजनों का उद्देश्य कार्यस्थलों के साथ-साथ समाज में भी स्वस्थ जीवनशैली और मानसिक संतुलन के प्रति जागरूकता फैलाना रहा। देश के 17 राज्यों में संचालित हजारों सामुदायिक केंद्रों के माध्यम से बच्चों, महिलाओं और युवाओं को शिक्षा, पोषण, स्वास्थ्य सेवाएं और आत्मनिर्भरता से जोड़ने का कार्य निरंतर किया जा रहा है। योग दिवस के अवसर पर इन केंद्रों में भी विशेष गतिविधियां आयोजित की गईं।

          स्वस्थ और सशक्त समाज निर्माण की दिशा में पहल

          बालको की यह पहल समाज के सतत विकास के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। कंपनी जहां युवाओं को रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बना रही है, वहीं बच्चों और महिलाओं के स्वास्थ्य, पोषण तथा शिक्षा को मजबूत करने की दिशा में भी लगातार कार्य कर रही है। विश्व योग दिवस पर आयोजित यह कार्यक्रम केवल योग तक सीमित नहीं रहा, बल्कि समाज में स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन, अनुशासन और सामुदायिक सहभागिता के महत्व को मजबूत करने वाला प्रेरणादायक अभियान साबित हुआ।

          बालको का जुबली पार्क बनेगा कोरबा की नई पहचान, जिले के सबसे सुंदर और आधुनिक पार्कों में होगा शामिल

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related