बालको का जुबली पार्क बनेगा कोरबा की नई पहचान, जिले के सबसे सुंदर और आधुनिक पार्कों में होगा शामिल

      Date:

      • बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों के लिए आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित पार्क, स्वास्थ्य और मनोरंजन का बनेगा प्रमुख केंद्र

      बालकोनगर (AkhandBharatHNKP.Com)।  भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) द्वारा सिविक सेंटर क्षेत्र में विकसित किया गया नवनिर्मित जुबली पार्क अब कोरबा जिले की नई पहचान बनने की ओर अग्रसर है। आधुनिक सुविधाओं और आकर्षक सौंदर्यीकरण से सुसज्जित यह पार्क जिले के सबसे सुंदर एवं व्यवस्थित पार्कों में शामिल होने जा रहा है।

          बालको

          कंपनी द्वारा तैयार किए गए इस पार्क को सभी आयु वर्ग के लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विकसित किया गया है। यहां बच्चों के लिए आधुनिक एवं सुरक्षित खेल उपकरण, युवाओं और फिटनेस प्रेमियों के लिए एक्सरसाइज उपकरण, वरिष्ठ नागरिकों के लिए बैठने एवं विश्राम की विशेष व्यवस्था, योग एवं ध्यान के लिए समर्पित योगा प्लेटफॉर्म और स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए आकर्षक वॉकिंग ट्रैक बनाया गया है। हरियाली और सुंदर वातावरण से सुसज्जित यह पार्क लोगों के लिए मनोरंजन और स्वास्थ्य का आदर्श केंद्र बनेगा। नगर निगम कोरबा के वार्ड क्रमांक 43 के पार्षद हितानंद अग्रवाल ने कहा कि बालको द्वारा विकसित जुबली पार्क समुदाय के लिए एक सराहनीय पहल है। उन्होंने बताया कि आधुनिक झूले, योगा प्लेटफॉर्म, सुव्यवस्थित सुविधाएं और आकर्षक हरियाली इसे कोरबा जिले के सबसे सुंदर पार्कों में शामिल करती हैं। यह ऐसा सार्वजनिक स्थल है जहां हर आयु वर्ग के लोग स्वास्थ्य, मनोरंजन और प्रकृति के बीच बेहतर समय व्यतीत कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि बालको लगातार अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए क्षेत्र में विकास कार्य कर रहा है। टाउनशिप और आसपास के क्षेत्रों में सड़क निर्माण एवं चौड़ीकरण, आंबेडकर स्टेडियम कोरबा का आधुनिकीकरण, नेहरू पार्क कोरबा का निर्माण सहित कई जनहितकारी परियोजनाएं इसका प्रमाण हैं।

          जुबली पार्क बनेगा स्वास्थ्य और मनोरंजन का केंद्र

          बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं पूर्णकालिक निदेशक राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में कंपनी सामुदायिक विकास को नई दिशा दे रही है। जुबली पार्क को केवल मनोरंजन स्थल नहीं बल्कि सामाजिक और स्वास्थ्य केंद्र के रूप में विकसित किया गया है, जहां समय-समय पर योग, फिटनेस और सामुदायिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। आने वाले समय में यह पार्क कोरबा में स्वास्थ्य, मनोरंजन और सामाजिक जुड़ाव का प्रमुख केंद्र बनेगा।

          बालको की स्वास्थ्य पहल से एक लाख बीस हजार से अधिक लोगों तक पहुंचीं बेहतर चिकित्सा सुविधाएं

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related