तकनीकी खराबी से भटका एयर इंडिया विमान, पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र में घुसा, चेतावनी के बाद वापस लौटा

      Date:

      नई दिल्ली (एजेंसी)। एअर इंडिया की एक यात्री विमान सेवा तकनीकी खराबी के कारण निर्धारित मार्ग से भटककर पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र में प्रवेश कर गई। स्थिति का पता चलते ही पाकिस्तान की हवाई यातायात नियंत्रण इकाई ने विमान को चेतावनी जारी की, जिसके बाद विमान को तुरंत भारतीय सीमा की ओर वापस मोड़ा गया। घटना के बाद विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई।

          जानकारी के अनुसार एयर इंडिया का एयरबस एआई-321 सोमवार रात 9 बजकर 18 मिनट पर दिल्ली से अमृतसर के लिए रवाना हुआ था। विमान अपने निर्धारित समय से करीब तीन मिनट देरी से उड़ा था। उड़ान के दौरान तकनीकी गड़बड़ी आने के कारण विमान ने तय मार्ग छोड़ दिया और अनजाने में पाकिस्तान के एयरस्पेस में प्रवेश कर गया। बताया जा रहा है कि विमान के पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र में पहुंचने की जानकारी पायलट को तब मिली जब पाकिस्तान की एयर ट्रैफिक कंट्रोल इकाई की ओर से लगातार चेतावनी संदेश मिलने लगे। स्थिति समझते ही पायलट ने तत्काल विमान को यू-टर्न कराया और भारतीय हवाई क्षेत्र की ओर वापस लौटे।

          अमृतसर एयरपोर्ट पर ट्रैफिक बढ़ने से नहीं मिली लैंडिंग अनुमति

          विमान जब वापस अमृतसर पहुंचा तब तक एयरपोर्ट पर हवाई यातायात बढ़ चुका था। रनवे व्यस्त होने के कारण विमान को उतरने की अनुमति नहीं मिल सकी। इसके बाद एयरपोर्ट कंट्रोल रूम ने विमान को वापस दिल्ली लौटने के निर्देश दिए। पायलट ने निर्देशों का पालन करते हुए विमान को दिल्ली वापस ले जाकर सुरक्षित उतारा। बाद में करीब दो घंटे बाद दोबारा अनुमति मिलने पर विमान ने फिर अमृतसर के लिए उड़ान भरी और देर रात लगभग 2 बजकर 20 मिनट पर सुरक्षित लैंडिंग कराई गई।

          मामले की जांच शुरू

          एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार शुरुआती जांच में तकनीकी खराबी के कारण विमान के निर्धारित मार्ग से भटकने की बात सामने आई है। घटना की विस्तृत जांच की जा रही है ताकि भविष्य में इस प्रकार की स्थिति दोबारा न बने।गौरतलब है कि इससे पहले 12 जून को पाकिस्तान की एक यात्री उड़ान खराब मौसम के कारण भारतीय हवाई क्षेत्र में प्रवेश कर गई थी। उस समय भी स्थिति को नियंत्रित करते हुए विमान को वापस पाकिस्तानी सीमा में भेजा गया था।

          एअर इंडिया के विमान की बर्मिंघम में इमरजेंसी लैंडिंग

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related