छत्तीसगढ़ में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने का प्रस्ताव, अमित शाह से मिले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

      Date:

      रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ को आयुर्वेद चिकित्सा, अनुसंधान और उच्च शिक्षा का राष्ट्रीय केंद्र बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से महत्वपूर्ण मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य के विकास, जनकल्याण और विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा करते हुए छत्तीसगढ़ में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान की स्थापना का प्रस्ताव रखा। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा भी मौजूद रहे।

          मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री को बताया कि नई दिल्ली और पणजी में संचालित अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान देश में आयुर्वेद आधारित चिकित्सा, अनुसंधान और नवाचार के उत्कृष्ट केंद्र के रूप में स्थापित हो चुके हैं। इन संस्थानों ने आधुनिक विज्ञान और पारंपरिक चिकित्सा पद्धति के समन्वय के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा देने के साथ बड़ी संख्या में विशेषज्ञ आयुर्वेद चिकित्सक और शोधकर्ता तैयार किए हैं।

          औषधीय संपदा से समृद्ध है छत्तीसगढ़

          मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्राकृतिक संसाधनों और औषधीय संपदा से भरपूर राज्य है। प्रदेश का बड़ा हिस्सा वन क्षेत्रों से आच्छादित है, जहां दुर्लभ औषधीय वनस्पतियां और जड़ी-बूटियां प्राकृतिक रूप से उपलब्ध हैं। इसके साथ ही जनजातीय क्षेत्रों में पारंपरिक औषधीय ज्ञान की समृद्ध विरासत मौजूद है। ऐसे में यहां अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान की स्थापना आयुर्वेद चिकित्सा और अनुसंधान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण साबित होगी। उन्होंने कहा कि इस संस्थान की स्थापना से प्रदेशवासियों को उच्चस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी, वहीं युवाओं को राष्ट्रीय स्तर के संस्थान में अध्ययन, अध्यापन और अनुसंधान के बेहतर अवसर मिलेंगे। इससे आयुर्वेद आधारित चिकित्सा शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा और छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य, शिक्षा एवं अनुसंधान के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित करेगा।

          https://dprcg.gov.in/post/1782317875/Raipur-Proposal-to-establish-All-India-Institute-of-Ayurveda-in-Chhattisgarh-Chief-Minister-Vishnudev-Sai-met-Amit-Shah

          मध्य भारत को मिलेगा व्यापक लाभ

          मुख्यमंत्री ने बताया कि इस संस्थान का लाभ केवल छत्तीसगढ़ तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि मध्य भारत के व्यापक क्षेत्र को इसका फायदा मिलेगा। पड़ोसी राज्यों के नागरिकों को भी बेहतर आयुर्वेदिक उपचार, शोध और चिकित्सा सुविधाओं का लाभ प्राप्त हो सकेगा। उन्होंने केंद्रीय बजट 2026 में देशभर में तीन नए अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थानों की स्थापना की घोषणा का उल्लेख करते हुए आग्रह किया कि इनमें से एक संस्थान छत्तीसगढ़ को प्रदान किया जाए। उन्होंने कहा कि इससे राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलेगी, रोजगार के नए अवसर बनेंगे और अनुसंधान आधारित विकास को गति मिलेगी। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने बस्तर सहित राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों, आधारभूत संरचना विस्तार और जनहितकारी योजनाओं की प्रगति की जानकारी भी केंद्रीय गृह मंत्री को दी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में विकास और जनकल्याण के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।

          केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मिले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, स्वास्थ्य सेवाओं और किसानों के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              जज के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने वाले टीआई पर गिरी गाज, एसएसपी ने किया लाइन अटैच

              बिलासपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। फैमिली कोर्ट के न्यायाधीश के खिलाफ एफआईआर दर्ज...