60 सेकेंड में आए दो शक्तिशाली भूकंपों से दहला वेनेजुएला, भारी तबाही के बीच हजारों मौतों की आशंका

      Date:

      वेनेजुएला

      कराकस (वेनेजुएला) (एजेंसी)। दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला बुधवार शाम भीषण भूकंप के दो तेज झटकों से दहल उठा। महज 60 सेकेंड के भीतर 7.2 और 7.5 तीव्रता के लगातार दो शक्तिशाली भूकंप आने से राजधानी कराकस समेत कई शहरों में भारी तबाही मच गई। कई बहुमंजिला इमारतें जमींदोज हो गईं, एयरपोर्ट और सार्वजनिक ढांचे क्षतिग्रस्त हो गए तथा हजारों लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है।

          वेनेजुएला

          अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण संस्था के अनुसार इस विनाशकारी आपदा में 10 हजार से अधिक लोगों की मौत होने की 44 प्रतिशत संभावना जताई गई है, जबकि लगभग एक लाख लोगों के जान गंवाने की 30 प्रतिशत आशंका भी व्यक्त की गई है। अब तक 32 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 700 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। इसके अलावा अब तक करीब 20 आफ्टरशॉक यानी भूकंप के बाद के झटके भी दर्ज किए जा चुके हैं।

          वेनेजुएला

          जानकारी के मुताबिक दोनों भूकंप राजधानी कराकस से करीब 290 किलोमीटर पश्चिम में आए। तेज झटकों से कई शहरों में इमारतें पूरी तरह ढह गईं या खतरनाक रूप से झुक गईं। कराकस एयरपोर्ट की छत का हिस्सा गिरने से वहां अफरा-तफरी मच गई और धूल का गुबार पूरे इलाके में फैल गया। बताया जा रहा है कि वेनेजुएला में यह पिछले 126 वर्षों का सबसे बड़ा भूकंप है। इससे पहले वर्ष 1900 में यहां 7.7 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था। हालात की गंभीरता को देखते हुए कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज ने पूरे देश में राष्ट्रीय आपातकाल घोषित कर दिया है।

          राहत और बचाव कार्य जारी, कई देशों ने मदद का हाथ बढ़ाया

          भूकंप के बाद राहत एवं बचाव दल पूरी रात मलबे में फंसे लोगों की तलाश में जुटे रहे। अब तक मलबे में दबे तीन बच्चों को जीवित बाहर निकाला गया है। सबसे ज्यादा प्रभावित उत्तरी तटीय राज्य ला गुएरा को आपदा क्षेत्र घोषित किया गया है। दक्षिण अमेरिका के ब्राजील, अर्जेंटीना, पेरू, मेक्सिको, कोलंबिया, बोलीविया, कोस्टा रिका और एल सल्वाडोर समेत आठ देशों ने वेनेजुएला को हरसंभव सहायता देने का भरोसा दिया है। कई देशों ने राहत सामग्री और बचाव दल भेजने की घोषणा की है।

          बिजली गुल, मेट्रो और ट्रेन सेवाएं बंद

          शक्तिशाली भूकंप के बाद राजधानी कराकस और आसपास के इलाकों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। एहतियात के तौर पर मेट्रो और ट्रेन सेवाएं भी बंद कर दी गई हैं। कई पानी की पाइपलाइन फटने से सड़कों पर पानी भर गया है। प्रशासन बिजली-पानी की व्यवस्था बहाल करने के साथ क्षतिग्रस्त इमारतों की जांच और मलबा हटाने में जुटा हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लगातार आए तेज झटकों के कारण लोगों में भय और अफरा-तफरी का माहौल है। कई परिवार खुले स्थानों पर रात बिताने को मजबूर हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि स्थिति और गंभीर हो सकती है क्योंकि आफ्टरशॉक लगातार जारी हैं।

          फिलीपींस में भूकंप ने मचाई तबाही, 69 लोगों की हुई मौत

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related