शैक्षणिक सत्र समाप्ति तक पढ़ा सकेंगे सेवानिवृत्त शिक्षक, सरकार ने दी अनुमति

      Date:

      रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ सरकार ने सरकारी एवं शत-प्रतिशत अनुदान प्राप्त विद्यालयों में कार्यरत रहे सेवानिवृत्त शिक्षकों को बड़ी राहत देते हुए उन्हें आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 की समाप्ति तक शिक्षण कार्य जारी रखने की अनुमति प्रदान कर दी है।

          स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। मंत्रालय से जारी निर्देश में लोक शिक्षण संचालनालय को तय नियमों के तहत पात्र सेवानिवृत्त शिक्षकों की जल्द नियुक्ति कर पुनः विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। सरकार के इस फैसले से सरकारी एवं शत-प्रतिशत अनुदान प्राप्त विद्यालयों में शिक्षकों की कमी दूर करने में मदद मिलेगी। साथ ही विद्यार्थियों की पढ़ाई बिना किसी बाधा के सुचारू रूप से जारी रह सकेगी। इसके तहत सभी जिलों में पात्र शिक्षकों को सत्र 2026-27 की समाप्ति तक शिक्षण कार्य के लिए आवश्यक प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              धमतरी जिले को शिक्षा क्षेत्र में बड़ी सौगात, खुलेगा नया एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय

              धमतरी (AkhandBharatHNKP.Com)। अनुसूचित जनजाति बाहुल्य क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को...