कोरबा को मिली 37.28 करोड़ की सौगात, 15वें वित्त आयोग के तहत 116 विकास कार्यों को मंजूरी

      Date:

      • उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन का प्रयास ला रहा रंग, सभी वार्ड को मिली स्वीकृति

      कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। नगर पालिक निगम कोरबा को 15वें वित्त आयोग के तहत 37 करोड़ 28 लाख रुपये की ऐतिहासिक सौगात मिली है। इस राशि से शहर के विभिन्न वार्डों में कुल 116 विकास कार्य कराए जाएंगे। इन कार्यों में सीसी सड़क, आरसीसी नाली, जल निकासी, पेयजल प्रबंधन, सड़क निर्माण तथा अन्य मूलभूत अधोसंरचना से जुड़े कार्य शामिल हैं। खास बात यह है कि शहर के सभी वार्डों को इस स्वीकृति का लाभ मिला है।

          https://dprcg.gov.in/post/1783064396/Korba-receives-a-historic-gift-worth-₹37-28-crore-approval-granted-for-116-development-projects-under-the-15th-Finance-Commission

          बताया जा रहा है कि नगर विधायक एवं प्रदेश के उद्योग, वाणिज्यिक कर (आबकारी) एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन के लगातार प्रयासों के चलते यह बड़ी स्वीकृति कोरबा को मिली है। नगर निगम द्वारा अप्रैल 2026 में विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए राज्य शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। इन प्रस्तावों को शीघ्र मंजूरी दिलाने के लिए मंत्री श्री देवांगन ने रायपुर में उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव से मुलाकात कर तत्काल स्वीकृति का आग्रह किया, जिसके बाद सभी प्रस्तावों को मंजूरी दे दी गई। मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि उनका संकल्प है कि कोरबा शहर की हर गली पक्की बने, कहीं जलभराव की समस्या न हो और शहर एक सुव्यवस्थित एवं विकसित नगर के रूप में आगे बढ़े। उन्होंने कहा कि सरकार के समन्वित प्रयासों से बड़े अधोसंरचनात्मक कार्यों के साथ-साथ गली-मोहल्लों की छोटी-छोटी समस्याओं का भी तेजी से समाधान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अब तक कोरबा शहर के लिए लगभग एक हजार करोड़ रुपये के विकास कार्य स्वीकृत किए जा चुके हैं, जिनका लाभ धीरे-धीरे जमीन पर दिखाई देने लगा है। 15वें वित्त आयोग के तहत मिली इस नई स्वीकृति के बाद शहर के सभी वार्डों में सड़क और नाली निर्माण के कार्य तेज होंगे, जिससे लंबे समय से बनी जलभराव और खराब सड़कों की समस्याओं का स्थायी समाधान हो सकेगा।

          नगर पालिक निगम कोरबा में स्वीकृत विकास कार्य

          स्वीकृत कार्यों में वार्ड क्रमांक 1 रामसागर क्षेत्र में सड़क निर्माण, गीता ज्वेलर्स से स्वर्ण भूमि तक आरसीसी नाली निर्माण, तालाब बस्ती क्षेत्र में नाला निर्माण, तुलसी नगर, गृहणी अनाज क्षेत्र, देवांगनपारा, गुरुघासी मोहल्ला, धनुहार मोहल्ला, मोतीसागर पारा, इमलीडुग्गू, बरबसपुर, शारदा विहार, इंदिरा नगर, पंप हाउस, नीलगिरी बस्ती, घाटघोरा रोड, पूर्वांचल क्षेत्र सहित शहर के अलग-अलग वार्डों में करोड़ों रुपये के सड़क और नाली निर्माण कार्य शामिल किए गए हैं। इसके अलावा तालाबों के आसपास जल निकासी व्यवस्था, प्रमुख मार्गों का उन्नयन, मोहल्लों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार और पेयजल व्यवस्था से जुड़े कई कार्य भी स्वीकृत किए गए हैं। इन परियोजनाओं से शहर की आधारभूत संरचना मजबूत होगी और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।

          कोरबा के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार जारी रहेंगे प्रयास

          मंत्री श्री देवांगन ने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं उपमुख्यमंत्री अरुण साव का आभार जताते हुए कहा कि राज्य सरकार के सहयोग से कोरबा विकास की नई ऊंचाइयों की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी शहर के सर्वांगीण विकास और प्रत्येक वार्ड तक बेहतर सुविधाएं पहुंचाने के लिए इसी प्रकार लगातार प्रयास जारी रहेंगे।

          उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने किया रजत जयंती उद्यान का लोकार्पण

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              रथयात्रा पर यात्रियों को राहत, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे चला रहा टीओडी विशेष ट्रेनें

              रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। रथयात्रा के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते...