रथयात्रा पर यात्रियों को राहत, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे चला रहा टीओडी विशेष ट्रेनें

      Date:

      रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। रथयात्रा के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए टीओडी (ट्रेन ऑन डिमांड) विशेष ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। इन विशेष ट्रेनों में फिलहाल कई बर्थ खाली हैं, जिससे यात्रियों को यात्रा में राहत मिल रही है।

          रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे इन विशेष ट्रेनों में उपलब्ध बर्थों का लाभ उठाएं और नियमित ट्रेनों पर बढ़ती भीड़ को कम करने में सहयोग करें। यात्रियों को टिकट आरक्षण से पहले अधिकृत रेलवे आरक्षण केंद्रों या आईआरसीटीसी के माध्यम से सीटों की उपलब्धता की जानकारी लेने की सलाह दी गई है। यात्री रेलवन (RailOne) ऐप के जरिए आरक्षित और अनारक्षित टिकट बुकिंग, पीएनआर स्थिति, ट्रेन की लाइव रनिंग जानकारी, कोच पोजिशन समेत अन्य रेलवे सेवाओं का लाभ भी आसानी से ले सकते हैं। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने कहा है कि यात्रियों की मांग और बुकिंग की स्थिति के आधार पर विशेष ट्रेनों के संचालन की लगातार समीक्षा की जा रही है। रेलवे यात्रियों को सुरक्षित, सुगम और आरामदायक यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है।

          चक्रधरपुर मंडल में मेगा ब्लॉक, बिलासपुर जोन की 5 ट्रेनें 17 नवंबर तक रद्द, यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related