आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने आदेश जारी कर निगम के जोन कमिश्नरों व अधिकारियों को सौपे नये दायित्व
कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। नगर पालिक निगम कोरबा में प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाने के उद्देश्य से अधिकारियों के प्रभार में व्यापक फेरबदल किया गया है। निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने आदेश जारी कर जोन कमिश्नरों, अभियंताओं तथा अन्य अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। साथ ही उपायुक्त नीरज कौशिक और पवन वर्मा को जोन कमिश्नर के दायित्व से मुक्त कर विभिन्न विभागों का प्रभार दिया गया है।
जारी आदेश के अनुसार अधीक्षण अभियंता भूषण राम उरांव को जैम पोर्टल, जलप्रदाय, भंडार, एनसीएपी, उद्यान, विद्युत, वाहन एवं भवन शाखा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं प्रभारी अधीक्षण अभियंता सुरेश बरूआ को निर्माण, योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, डीएमएफ, सीएसआर, 15वें एवं 16वें वित्त आयोग, अमृत मिशन तथा सूचना के अधिकार अधिनियम के प्रथम अपीलीय अधिकारी का दायित्व दिया गया है। उपायुक्त नीरज कौशिक को भवन निर्माण अनुमति, राजस्व, एनयूएलएम, होर्डिंग्स, अतिक्रमण, सीएम हेल्पलाइन, निर्वाचन, जनगणना, संपदा, उद्यान एवं वृक्षारोपण तथा डाटा सेंटर का प्रभार सौंपा गया है। वहीं उपायुक्त पवन वर्मा जनसूचना अधिकारी के साथ टेलीफोन एवं इंटरनेट व्यवस्था, लोक सेवा गारंटी, समाज कल्याण, खाद्य, जनदर्शन, पीएमओपीजी, टीएल, महापौर की पाती, कनेक्ट टू कमिश्नर, स्टेशनरी, सत्कार, नवीन योजनाएं तथा परिषद एवं एमआईसी से जुड़े कार्यों का संचालन करेंगे।
जोन स्तर पर भी कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। कार्यपालन अभियंता तपनयोगी तिवारी को पं. रविशंकर शुक्ल नगर जोन का जोन कमिश्नर बनाया गया है तथा एनयूएलएम का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। कार्यपालन अभियंता एन.के. नाथ को कोसाबाड़ी जोन, अनिरुद्ध शुक्ला को सर्वमंगला नगर जोन, ए.पी. शुक्ला को बालको जोन तथा सुनील टांडे को टीपी नगर जोन का जोन कमिश्नर नियुक्त किया गया है। सहायक अभियंता रूचि साहू को प्रभारी कार्यपालन अभियंता का प्रभार देते हुए कोरबा जोन का जोन कमिश्नर बनाया गया है। इसके अलावा निगम के विभिन्न अभियंताओं और उप अभियंताओं को भी अलग-अलग जोनों एवं शाखाओं में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। आदेश के अनुसार संबंधित अधिकारी तत्काल प्रभाव से अपने नवीन प्रभार का कार्यभार संभालेंगे।
निगम का बड़ा कदम : अब कोरबा नगर निगम का होगा अपना पेट्रोल पंप, सालाना 40 लाख तक की बचत

