महापौर संजूदेवी राजपूत ने जलभराव प्रभावित इलाकों का किया दौरा

      Date:

      • मौके पर कराई पानी की निकासी, अधिकारियों को चौबीसों घंटे सतर्क रहकर राहत कार्य तेज करने के निर्देश

      कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच शहर में जलभराव की समस्या से जूझ रहे नागरिकों को राहत पहुंचाने के लिए महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत सोमवार सुबह से ही मैदान में उतरीं। उन्होंने नगर निगम के विभिन्न जोनों का मैराथन दौरा कर जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को तत्काल पानी निकासी सहित सभी आवश्यक राहत कार्य युद्धस्तर पर संचालित करने के निर्देश दिए।

          महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत

          महापौर ने कोरबा, टीपी नगर, कोसाबाड़ी, रविशंकर नगर, बालको तथा दर्री जोन के विभिन्न वार्डों और बस्तियों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय पार्षदों एवं निगम अधिकारियों के साथ जलभराव वाले इलाकों का जायजा लिया तथा जहां पानी जमा था, वहां तत्काल पंप और आवश्यक मशीनरी मंगवाकर जल निकासी कराई। निरीक्षण के दौरान महापौर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि लगातार हो रही वर्षा को देखते हुए निगम की सभी टीमें अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहें। उन्होंने कहा कि जलभराव की सूचना मिलते ही बिना विलंब राहत एवं जल निकासी का कार्य प्रारंभ किया जाए, ताकि नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। महापौर ने निगम अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक संसाधनों के साथ सभी वार्डों और बस्तियों में सतत भ्रमण करने तथा वर्षा की स्थिति पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जहां भी जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो, वहां तत्काल कार्रवाई कर पानी निकासी सुनिश्चित की जाए।

          निगम की जोनवार टीमें भी लगातार सक्रिय

          नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय के मार्गदर्शन में निगम की जोनवार टीमें भी लगातार सक्रिय हैं। सभी जोनों में अधिकारी एवं कर्मचारी प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर पंपों के माध्यम से पानी की निकासी सहित आवश्यक राहत कार्य तेजी से कर रहे हैं। नगर निगम प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे जलभराव वाले क्षेत्रों में अनावश्यक आवागमन से बचें तथा किसी भी आपात स्थिति की जानकारी तत्काल नगर निगम को दें, ताकि राहत एवं बचाव कार्य समय पर संचालित किए जा सकें।

          महापौर ने किया साकेत भवन का औचक निरीक्षण, व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related