फर्जी वेबसाइट और ई-मेल से सावधान रहने की बालको की अपील

      Date:

      • केवल आधिकारिक वेबसाइट और ई-मेल के माध्यम से ही करें संपर्क

      कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने नागरिकों, कर्मचारियों, व्यावसायिक साझेदारों और अन्य हितधारकों से साइबर ठगी से सतर्क रहने की अपील की है। कंपनी ने कहा है कि कुछ साइबर अपराधी बालको के नाम से मिलते-जुलते फर्जी वेबसाइट, डोमेन और ई-मेल बनाकर लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर सकते हैं।

          बालको ने स्पष्ट किया है कि कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट www.balcoindia.com है और सभी अधिकृत ई-मेल केवल @vedanta.co.in डोमेन से ही जारी किए जाते हैं। यदि किसी अन्य डोमेन या वेबसाइट से कंपनी के नाम पर संपर्क किया जाता है, तो उसे संदिग्ध मानकर उसकी पुष्टि करना आवश्यक है। कंपनी ने लोगों से किसी भी प्रकार की व्यक्तिगत, वित्तीय या व्यावसायिक जानकारी साझा करने से पहले वेबसाइट और ई-मेल की प्रामाणिकता जांचने की अपील की है। साथ ही किसी भी संदिग्ध वेबसाइट, डोमेन या ई-मेल की जानकारी तत्काल बालको की सुरक्षा टीम को देने का आग्रह किया गया है। बालको प्रबंधन ने कहा है कि फर्जी या अनधिकृत वेबसाइटों और ई-मेल के माध्यम से किए गए किसी भी लेन-देन या नुकसान के लिए कंपनी जिम्मेदार नहीं होगी। इसलिए सभी हितधारक केवल आधिकारिक माध्यमों का ही उपयोग करें और साइबर सुरक्षा के प्रति सतर्क रहें।

          बालको ने प्राइड मंथ के माध्यम से समावेशी कार्य संस्कृति को किया मजबूत

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              महादेव ऐप का सरगना सौरभ चंद्राकर की ओमान में गिरफ्तारी, भारत लाने की तैयारी

              रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले के प्रमुख आरोपी...