आईटीआई और स्नातक युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, कोरबा में 15 जुलाई को लगेगा रोजगार मेला, 813 पदों पर होगी भर्ती

      Date:

      • 10 हजार से 32 हजार रुपये तक मिलेगा वेतन, जिला रोजगार कार्यालय में होगा प्लेसमेंट कैंप

      कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का सुनहरा अवसर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, कोरबा द्वारा 15 जुलाई को रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा। मेले में विभिन्न निजी कंपनियां कुल 813 रिक्त पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन करेंगी।

          रोजगार मेले में एनआईआईटी कोरबा, स्वतंत्र माइक्रोफाइनेंस लिमिटेड रायपुर, आश्रव फाउंडेशन एवं आश्रव सिक्योरिटी एंड एचआर सर्विसेस प्राइवेट लिमिटेड रायपुर, एसबी इंटरप्राइजेज कोरबा तथा श्रमिन टैलेंट प्राइवेट लिमिटेड कोरबा सहित विभिन्न नियोजक शामिल होंगे। भर्ती असिस्टेंट मैनेजर ट्रेनी, फील्ड ऑफिसर, कलेक्शन ऑफिसर, सिक्योरिटी गार्ड, सिक्योरिटी सुपरवाइजर, असिस्टेंट नर्स, केयर टेकर, हाउसकीपिंग स्टाफ, टेक्नीशियन और फील्ड सर्विस इंजीनियर सहित कुल 813 पदों के लिए की जाएगी। इन पदों के लिए आईटीआई और स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों की आयु 18 से 60 वर्ष निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को नियोजक के अनुसार 10 हजार से 32 हजार रुपये प्रतिमाह तक वेतन दिया जाएगा। सभी रिक्तियां कोरबा जिले के लिए हैं।

          रोजगार पंजीयन अनिवार्य

          रोजगार मेले में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों का छत्तीसगढ़ रोजगार पोर्टल www.erojgar.cg.gov.in पर पंजीयन अनिवार्य है। इच्छुक अभ्यर्थी अपने समस्त शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, रोजगार पंजीयन, पासपोर्ट आकार के फोटो तथा अनुभव प्रमाण-पत्र (यदि उपलब्ध हो) के साथ निर्धारित तिथि को जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, कोरबा में उपस्थित होकर साक्षात्कार में शामिल हो सकते हैं। जिला रोजगार कार्यालय ने अधिक जानकारी के लिए दूरभाष 07759-222069 पर संपर्क करने की अपील की है।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              पुटु निकालने गए ग्रामीण को हाथी ने कुचला, दर्दनाक मौत

              कोरबा वन मंडल के पीडिया-तुर्रीकटरा जंगल में हादसा,...