कोरबा में बढ़ते अपराधों पर कैबिनेट में मंथन, मुख्यमंत्री जल्द लेंगे उचित निर्णय : लखनलाल देवांगन

      Date:

      • लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं पर सरकार गंभीर, कानून-व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री से किया गया आग्रह

      कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। जिले में हाल के दिनों में बढ़ी आपराधिक घटनाओं को लेकर प्रदेश सरकार गंभीर नजर आ रही है। कैबिनेट मंत्री एवं कोरबा विधायक लखनलाल देवांगन ने कहा कि कोरबा में बढ़ते अपराधों का मुद्दा राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में भी उठा, जहां सभी मंत्रियों ने इस पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने बताया कि मामला मुख्यमंत्री के संज्ञान में है और इस संबंध में जल्द ही उचित निर्णय लिया जाएगा।

          एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से चर्चा करते हुए मंत्री देवांगन ने कहा कि हाल के दिनों में जिले में जघन्य हत्याकांड, वाहन से कुचलकर हत्या और दिनदहाड़े लूट जैसी घटनाओं ने सभी का ध्यान आकर्षित किया है। इन घटनाओं को लेकर सरकार पूरी तरह गंभीर है। पुलिसिंग पर उठ रहे सवालों के संबंध में उन्होंने कहा कि पुलिस व्यवस्था को कमजोर नहीं कहा जा सकता, लेकिन कानून-व्यवस्था से जुड़े सभी पहलुओं की जानकारी मुख्यमंत्री तक पहुंचा दी गई है। उन्होंने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री जल्द ही आवश्यक निर्णय लेकर स्थिति में सुधार सुनिश्चित करेंगे। मंत्री देवांगन ने कहा कि सरकार और जनप्रतिनिधियों की यही इच्छा है कि कोरबा में शांति, सुरक्षा और सौहार्द का वातावरण बना रहे तथा नागरिक सुरक्षित माहौल में अपना जीवन व्यतीत करें। इसी उद्देश्य से मुख्यमंत्री से आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया गया है।

          बालको के योगदान से हो रहा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास : मंत्री लखनलाल देवांगन

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related