बालको के सेवानिवृत कर्मचारियों ने किया संयंत्र भ्रमण, आधुनिक तकनीक, सुरक्षा और विकास देखकर जताया गर्व

      Date:

      कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने अपने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए विशेष संयंत्र भ्रमण का आयोजन किया। वर्षों तक कंपनी की प्रगति में योगदान देने वाले कर्मचारियों ने लंबे समय बाद अपने पुराने कार्यस्थल का दौरा किया। यह अवसर उनके लिए केवल संयंत्र भ्रमण नहीं, बल्कि पुरानी यादों और भावनाओं से जुड़ा एक यादगार अनुभव बन गया।

          भ्रमण के दौरान सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने स्मेल्टर, कास्ट हाउस, पावर प्लांट सहित विभिन्न प्रमुख इकाइयों का निरीक्षण किया। आधुनिक तकनीक, डिजिटलीकरण, उन्नत सुरक्षा व्यवस्था और बढ़ी हुई उत्पादन क्षमता को देखकर उन्होंने बालको की विकास यात्रा की सराहना की। इस दौरान कंपनी के प्रतिनिधि विजय बाजपेयी एवं प्रखर सिंह ने उन्हें वर्तमान उपलब्धियों, विस्तार योजनाओं और भविष्य की रणनीतियों की जानकारी भी दी। बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं पूर्णकालिक निदेशक राजेश कुमार सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारी कंपनी की मजबूत नींव हैं और उनका योगदान बालको की गौरवशाली विरासत का अभिन्न हिस्सा है। उन्होंने कहा कि पूर्व कर्मचारियों का पुनः स्वागत करना और उन्हें कंपनी की प्रगति से अवगत कराना संस्था के लिए गर्व का विषय है। सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने इस पहल के लिए बालको प्रबंधन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आधुनिक स्वरूप में विकसित होते संयंत्र को देखकर उन्हें गर्व की अनुभूति हुई। उन्होंने विश्वास जताया कि बालको भविष्य में भी औद्योगिक उत्कृष्टता और राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहेगा।

          सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने सराहा बालको का आधुनिक स्वरूप

          सेवानिवृत्त कर्मचारी रघुवर प्रसाद पटेल ने कहा कि जिस स्मेल्टर में कभी एक लाख टन उत्पादन होता था, वह अब 10 लाख टन उत्पादन क्षमता की ओर बढ़ रहा है। वहीं बसंत तिवारी ने आधुनिक सुरक्षा व्यवस्था और सुव्यवस्थित संयंत्र की सराहना करते हुए ऐसे कार्यक्रमों को नियमित जारी रखने की अपेक्षा जताई। सनत कुमार सोंधिया ने कहा कि शुरुआती दौर का छोटा संयंत्र आज विशाल औद्योगिक इकाई का रूप ले चुका है और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित सुरक्षा प्रणाली ने कार्यस्थल को और अधिक सुरक्षित बनाया है। बालको प्रबंधन ने कहा कि कंपनी अपने वर्तमान और सेवानिवृत्त कर्मचारियों के साथ मजबूत संबंध बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। ऐसे आयोजन न केवल कंपनी की समृद्ध विरासत का सम्मान करते हैं, बल्कि अनुभव, ज्ञान और प्रेरणा के आदान-प्रदान को भी बढ़ावा देते हैं।

          सामाजिक दायित्वों का बेहतर निर्वहन कर रहा है बालको : मंत्री लखनलाल देवांगन

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              काम ऐसा करें कि पद नहीं, आपकी पहचान याद रखी जाए : कलेक्टर दुदावत

              विदाई समारोह में स्थानांतरित अधिकारियों को दी शुभकामनाएं,...