सामाजिक दायित्वों का बेहतर निर्वहन कर रहा है बालको : मंत्री लखनलाल देवांगन

      Date:

      • बालको ने सोनपुरी में सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण, पाढ़ीमार में नए भवन का भूमिपूजन

      कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) पहल के तहत सोनपुरी ग्राम पंचायत में नव-निर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया तथा पाढ़ीमार, बालकोनगर में नए सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए भूमि पूजन किया। कार्यक्रम में प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

          बालको

          मंत्री लखनलाल देवांगन ने बालको के सामुदायिक विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि कंपनी केवल औद्योगिक उत्पादन तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्वों का भी पूरी प्रतिबद्धता के साथ निर्वहन कर रही है। उन्होंने कहा कि सामुदायिक भवन ग्रामीणों के सामाजिक, सांस्कृतिक और विकास संबंधी आयोजनों का प्रमुख केंद्र बनेंगे तथा शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, पेयजल, सड़क, बिजली और रोजगार जैसे क्षेत्रों में बालको का योगदान क्षेत्र के विकास को नई गति दे रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से सामुदायिक भवन को अपनी संपत्ति मानकर उसकी देखरेख करने और गांव के समग्र विकास के लिए उसका उपयोग करने का आह्वान किया। बालको के मुख्य कॉर्पोरेट अफेयर्स एवं प्रशासन अधिकारी कैप्टन धनंजय मिश्रा सहित अनेक जनप्रतिनिधि, निगम के अधिकारी और स्थानीय नागरिक कार्यक्रम में मौजूद रहे। वहीं बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजेश सिंह ने संदेश में कहा कि कंपनी स्वास्थ्य, शिक्षा, आजीविका और आधारभूत सुविधाओं के क्षेत्र में समुदाय के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है।

          सीएसआर से बदली गांवों की तस्वीर

          बालको ने बताया कि पिछले तीन वर्षों में सीएसआर के तहत 85 से अधिक आधारभूत संरचना परियोजनाएं पूरी की गई हैं। इनमें सड़क, सामुदायिक भवन, बच्चों के पार्क, आंगनवाड़ी केंद्र और सरकारी स्कूलों के नवीनीकरण जैसे कार्य शामिल हैं, जिनसे 20 गांवों के 20 हजार से अधिक लोगों को लाभ मिला है। हाल ही में कंपनी ने नेहरू नगर सामुदायिक भवन, सिविक सेंटर स्थित जुबली पार्क और स्मृति उद्यान का भी निर्माण कराया है।

          बालको के योगदान से हो रहा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास : मंत्री लखनलाल देवांगन

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related