राज्यपाल रमेन डेका से निजी विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों की मुलाकात

      Date:

      • निजी विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक-2026 पर हुई चर्चा, गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा के विस्तार पर दिया जोर

      रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। राज्यपाल रमेन डेका से शुक्रवार को राजभवन स्थित लोकभवन में प्रदेश के विभिन्न निजी विश्वविद्यालयों के पदाधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय स्थापना एवं संचालन (संशोधन) विधेयक-2026 के तहत नए निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना से जुड़े प्रावधानों पर विस्तृत चर्चा हुई।

          https://dprcg.gov.in/post/1784880964/Office-bearers-of-private-universities-met-Governor-Shri-Deka

          बैठक में राज्यपाल ने प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा के विस्तार, बेहतर शैक्षणिक वातावरण और निजी विश्वविद्यालयों की भूमिका को लेकर अपने विचार साझा किए। उन्होंने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता और पारदर्शिता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। इस अवसर पर मैट्स विश्वविद्यालय के कुलाधिपति गजराज पगारिया, श्री शंकराचार्य प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति आई.पी. मिश्रा, भारती विश्वविद्यालय के कुलाधिपति सुशील चंद्राकर, कलिंगा विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. संदीप अरोड़ा, आईएसबीएम विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. आनंद महलवार, अंजनेय विश्वविद्यालय के कुलाधिपति अभिषेक अग्रवाल, दावड़ा विश्वविद्यालय के सीईओ चिन्मय दावड़ा तथा कोलंबिया विश्वविद्यालय के प्रो-कुलाधिपति हरजीत सिंह हूरा सहित अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

          राज्यपाल रमेन डेका से सर्वोदय शांति पदयात्रा के संतों ने की सौजन्य भेंट

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related