राहुल गांधी का शिक्षा मंत्री पर हमला, बोले- धर्मेंद्र प्रधान को पद छोड़ना ही होगा

      Date:

      • पेपर लीक मामले पर लगातार दूसरे दिन प्रेस कॉन्फ्रेंस, प्रधानमंत्री से छात्रों से माफी मांगने की भी मांग

      नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को पेपर लीक मामले को लेकर लगातार दूसरे दिन केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पद छोड़ना ही होगा। राहुल ने आरोप लगाया कि सरकार उनका मंत्रालय बदलने की सोच रही है, लेकिन यह स्वीकार्य नहीं है।

          अपने आवास पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी ने कहा कि छात्रों की तीन प्रमुख मांगें हैं और इन पर कोई समझौता नहीं होगा। उन्होंने कहा कि पहली मांग धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाने की है। दूसरी, छात्रों पर कार्रवाई करने वाले दिल्ली पुलिस अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए। तीसरी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छात्रों पर हुई कार्रवाई के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगें। प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी के साथ अखिल भारतीय छात्र संघ (AISA) की छात्राएं भी मौजूद थीं, जिन्होंने जंतर-मंतर पर 23 दिनों तक भूख हड़ताल की थी। राहुल ने कहा कि उन्हें इन छात्रों पर गर्व है और वे देश के भविष्य का प्रतिनिधित्व करते हैं।

          एक दिन पहले भी साधा था निशाना

          इससे पहले शुक्रवार को राहुल गांधी ने एक घायल छात्र के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को “अपराधी शिक्षा मंत्री” बताते हुए उन्हें पद से हटाने की मांग की थी। उन्होंने प्रदर्शन के दौरान घायल छात्र के हाथ और पीठ पर लगी चोटें भी मीडिया को दिखाई थीं।

          सरकार व सीजेपी में वार्ता, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी पार्टी, राहुल गांधी बोले- शिक्षा मंत्री को हटाया जाए

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              मंत्री लखनलाल देवांगन ने घर पर लगाया 10 किलोवाट का सोलर प्लांट

              प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना अपनाने की अपील,...