अवारा मवेशियों को पकडऩे के साथ- साथ मालिकों से वसूला जाएगा जुर्माना : कलेक्टर दुदावत

      Date:

      • दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने मवेशियों को रेडियम पट्टी लगाने के दिए निर्देश

      • स्कूलों में पुस्तक स्कैनिंग, साइकिल एवं गणवेश वितरण में प्रगति लाने के निर्देश

      • समय-सीमा की बैठक में विभागीय कार्यों की समीक्षा, कलेक्टर ने दिए आवश्यक निर्देश

      कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने मंगलवार को आयोजित समय-सीमा बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों और फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने सड़क पर घूमने वाले आवारा मवेशियों के कारण बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता जताते हुए संबंधित नगरीय निकायों को विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए।

          कलेक्टर ने मुख्य नगर पालिका अधिकारियों (सीएमओ) को निर्देश दिए कि सड़कों पर घूमने वाले मवेशियों को तत्काल पकड़कर गौठानों या निर्धारित स्थानों पर रखा जाए। संबंधित पशु मालिकों पर जुर्माना लगाने के बाद ही मवेशियों को छोड़ा जाए। साथ ही पशुधन विकास विभाग को मवेशियों के सींग और गले में रेडियम पट्टी लगाने के निर्देश भी दिए, ताकि रात के समय होने वाली दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। उन्होंने गौधाम योजना के संचालन में आ रही समस्याओं का भी जल्द समाधान करने को कहा। टीएल बैठक में कलेक्टर ने प्रधानमंत्री कार्यालय, मुख्यमंत्री जनदर्शन और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से जुड़े लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए उनके समयबद्ध निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभाग प्रमुखों को कार्यालय में ऑनलाइन उपस्थिति अनिवार्य करने, ई-ऑफिस के माध्यम से ही फाइलों का संचालन करने और ई-एचआरएमएस में सभी कर्मचारियों का ऑनबोर्डिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

          15 अगस्त तक पूरा करें एग्रीस्टैक कार्य

          कलेक्टर ने सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि एग्रीस्टैक पोर्टल पर किसानों की जानकारी दर्ज करने का कार्य तेजी से पूरा किया जाए। उन्होंने एकल खाताधारक किसानों का पंजीयन 15 अगस्त तक पूरा करने तथा संयुक्त खाताधारकों के डेटा एंट्री कार्य में भी तेजी लाने के निर्देश दिए।

          पाठ्यपुस्तकों की स्कैनिंग 31 तक पूरा करने के निर्देश

          बैठक में शिक्षा विभाग की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने स्कूलों में पाठ्यपुस्तकों की स्कैनिंग का कार्य 31 जुलाई तक शत-प्रतिशत पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने सरस्वती साइकिल योजना के तहत छात्राओं को शीघ्र साइकिल वितरण और विद्यार्थियों को गणवेश का दूसरा सेट उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने को कहा। इसके साथ ही पीएम पोषण गार्डन, अहाताविहीन विद्यालयों की सूची तैयार करने और 1 से 31 अगस्त तक विशेष शिविर लगाकर विद्यार्थियों की अपार आईडी बनाने के निर्देश भी दिए।

          भर्ती में गड़बड़ी पर होगी कार्रवाई

          मानदेय शिक्षकों की भर्ती में गड़बड़ी की शिकायतों के निराकरण में देरी पर कलेक्टर ने संबंधित प्रधानपाठकों की वेतनवृद्धि रोकने तथा जिला शिक्षा अधिकारी को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। वहीं छात्र सुरक्षा बीमा की राशि समय पर उपलब्ध नहीं कराने के मामले में संबंधित शाखा प्रभारी पर कार्रवाई के निर्देश भी दिए।

          जल जीवन मिशन में गुणवत्ता से नहीं होगा समझौता

          जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक में कलेक्टर ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को निर्देश दिए कि जल जीवन मिशन के तहत पूर्ण हो चुकी योजनाओं को ग्राम पंचायतों को हस्तांतरित किया जाए तथा उनका क्रॉस वेरिफिकेशन कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जिन योजनाओं में नल से नियमित रूप से पानी की आपूर्ति सुनिश्चित होगी, उन्हीं कार्यों का भुगतान किया जाएगा। साथ ही मार्च 2028 तक सभी लंबित कार्य पूर्ण करने और ग्राम जल एवं स्वच्छता समितियों की नियमित बैठकें आयोजित करने के निर्देश भी दिए।

          लंबित प्रकरणों का समय पर करें निराकरण नहीं तो होगी कार्रवाई : कलेक्टर दुदावत

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related