सक्ती जिला अस्पताल में एल्डरमैन और सफाईकर्मी के बीच विवाद, वीडियो वायरल

      Date:

      • सफाई व्यवस्था को लेकर शुरू हुई बहस गाली-गलौज और हाथापाई तक पहुंची, दोनों पक्षों ने थाने में दी शिकायत

      सक्ती (AkhandBharatHNKP.Com)। जिला अस्पताल परिसर में शनिवार को वार्ड क्रमांक 18 की नवनिर्वाचित महिला एल्डरमैन सुनीता गबेल और महिला सफाईकर्मी के बीच विवाद हो गया। सफाई व्यवस्था को लेकर शुरू हुई बहस देखते ही देखते गाली-गलौज और हाथापाई में बदल गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

          जानकारी के मुताबिक, सुनीता गबेल निजी काम से जिला अस्पताल पहुंची थीं। अस्पताल परिसर में गंदगी देखकर उन्होंने वहां मौजूद सफाईकर्मियों से सफाई व्यवस्था को लेकर सवाल किया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में बहस शुरू हो गई और मामला विवाद तक पहुंच गया। अस्पताल परिसर में लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। इसके बाद अस्पताल के बाहर भी दोनों पक्षों के बीच दोबारा विवाद होने की बात सामने आई। मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

          दोनों पक्षों ने थाने में की शिकायत

          घटना के बाद दोनों पक्षों ने सक्ती थाने में एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दी है। थाना प्रभारी लखन पटेल ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत प्राप्त हुई है। पुलिस वायरल वीडियो समेत पूरे मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी के अनुसार, जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं सीएमएचओ डॉ. पूजा अग्रवाल ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग को घटना की जानकारी मिली है। सोमवार को दोनों पक्षों से जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related