कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। पं. सुंदरलाल शर्मा विश्वविद्यालय, छत्तीसगढ़, बिलासपुर के कोरबा स्थित अध्ययन केंद्र में विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर एवं अन्य पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। अध्ययन केंद्र का संचालन पुराने आरटीओ एनसीसी ऑफिस परिसर में किया जा रहा है।
विश्वविद्यालय के अध्ययन केंद्र में बीए, बीएससी, बीकॉम सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश की सुविधा उपलब्ध है। इसके अलावा एमए, एमएससी, एमकॉम सहित स्नातकोत्तर स्तर के पाठ्यक्रम भी संचालित किए जा रहे हैं। विद्यार्थियों के लिए हिंदी, अंग्रेजी, समाजशास्त्र, राजनीति विज्ञान, इतिहास, अर्थशास्त्र, गणित, कंप्यूटर साइंस सहित विभिन्न विषयों में अध्ययन का अवसर है। अध्ययन केंद्र में बीसीए, बीलिब (पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान) तथा अन्य रोजगारपरक पाठ्यक्रमों में भी प्रवेश की जानकारी दी गई है।
संपर्क के लिए नंबर जारी
अध्ययन केंद्र के प्रभारी समन्वयक जी.के. गढ़ेवाल से 7489701037 तथा सहायक समन्वयक राकेश सक्सेना से 7067043721 पर संपर्क किया जा सकता है। प्रवेश एवं पाठ्यक्रमों से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए इच्छुक विद्यार्थी अध्ययन केंद्र से संपर्क कर सकते हैं।

