पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के नेतृत्व में कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक, संगठन और जनहित के मुद्दों पर होगी चर्चा

      Date:

      कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। कांग्रेस संगठन को मजबूत और सक्रिय बनाने के साथ ही कोरबा शहर से जुड़े प्रमुख जनहित के मुद्दों पर चर्चा के लिए शनिवार, 22 अगस्त को महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल उपस्थित रहेंगे।

          कांग्रेस

          बैठक में पार्टी संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा के साथ आगामी कार्ययोजना तैयार की जाएगी। संगठन को और अधिक सशक्त, सक्रिय एवं प्रभावी बनाने को लेकर पदाधिकारियों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से सुझाव लिए जाएंगे। इसके अलावा कोरबा शहर के प्रमुख जनहित के मुद्दों पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया जाएगा। बैठक में सभी ब्लॉक एवं मंडल अध्यक्षों के साथ पार्षदगण, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल, पिछड़ा वर्ग तथा अन्य मोर्चा-प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों और वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उपस्थित होने के लिए कहा गया है।

          जिला कांग्रेस कार्यालय में होगी बैठक

          बैठक का आयोजन जिला कांग्रेस कार्यालय, टीपी नगर, कोरबा में शनिवार 22 अगस्त को शाम 4 बजे किया जाएगा। सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से निर्धारित समय पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होने की अपील की गई है, ताकि संगठनात्मक विषयों और आगामी कार्यक्रमों पर प्रभावी निर्णय लिया जा सके।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related