इंडिया पोस्ट में 25 हजार से ज्यादा ग्रामीण डाक सेवक पदों पर भर्ती, 31 अगस्त से आवेदन

      Date:

      नई दिल्ली (एजेंसी)। भारतीय डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती 2026 के तहत 25 हजार से अधिक पदों पर भर्ती की घोषणा की है। इनमें BPM, ABPM और डाक सेवक के पद शामिल हैं।

          उम्मीदवार 31 अगस्त से 19 सितंबर 2026 तक वन-टाइम रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। ऑनलाइन आवेदन और शुल्क भुगतान की प्रक्रिया 2 सितंबर से 21 सितंबर तक चलेगी। आवेदन केवल आधिकारिक GDS पोर्टल के जरिए किए जाएंगे। आवेदन के लिए उम्मीदवार का 10वीं पास होना जरूरी है। गणित और अंग्रेजी विषयों के साथ स्थानीय भाषा का ज्ञान भी अनिवार्य है। आयु सीमा 18 से 40 वर्ष रखी गई है। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी।

          बिना परीक्षा होगा चयन

          GDS भर्ती में लिखित परीक्षा नहीं होगी। उम्मीदवारों का चयन 10वीं में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार मेरिट लिस्ट से किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन होगा।

          वेतन: BPM को ₹12,000 से ₹29,380 और ABPM/डाक सेवक को ₹10,000 से ₹24,470 तक TRCA मिलेगा।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              आधी रात जिला अस्पताल में पहुंचा भालू, कर्मचारियों में मची अफरा-तफरी

              बालोद (AkhandBharatHNKP.Com)। बालोद जिला मुख्यालय स्थित जिला अस्पताल परिसर में...

              रेलवे सुरंग में दिखा तेंदुआ, लोको पायलट ने बनाया वीडियो, कर्मचारियों में मचा हड़कंप

              गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (AkhandBharatHNKP.Com)। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल अंतर्गत...