छत्तीसगढ़ में पटवारी के 200 पदों पर होगी सीधी भर्ती, युवाओं को मिलेगा मौका

      Date:

      रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने प्रदेश में पटवारी के 200 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती को मंजूरी दे दी है। शासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार भर्ती निर्धारित नियमों और आरक्षण प्रावधानों के तहत की जाएगी। भर्ती प्रक्रिया छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CG Vyapam) के माध्यम से पूरी होगी। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया भर्ती प्रस्ताव की प्रविष्टि के बाद मंडल के आधिकारिक पोर्टल पर शुरू की जाएगी।

      इन जिलों में सबसे ज्यादा पद

          पटवारी भर्ती में सारंगढ़-बिलाईगढ़, गरियाबंद, बालोद, बेमेतरा और खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में सबसे अधिक 15-15 पद रखे गए हैं। वहीं कोरबा जिले में 7 पद निर्धारित किए गए हैं। अन्य जिलों में बलौदाबाजार-भाटापारा 5, धमतरी 4, महासमुंद 5, दुर्ग 3, राजनांदगांव 8, कबीरधाम 10, कांकेर 10, जांजगीर-चांपा 7, सक्ती 10, जशपुर 8 और रायगढ़ 6 समेत अन्य जिलों में भी पद स्वीकृत किए गए हैं। कुल पदों की संख्या 200 है।

          भर्ती विज्ञापन के बाद स्पष्ट होगी पात्रता

          शासन के आदेश में कहा गया है कि भर्ती के दौरान प्रचलित आरक्षण व्यवस्था और भर्ती नियमों का पालन किया जाएगा। संबंधित जिला कलेक्टरों को भी आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। हालांकि, आवेदन की तारीख, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, परीक्षा शुल्क और अन्य पात्रता की जानकारी अभी जारी नहीं हुई है। ये विवरण आधिकारिक भर्ती विज्ञापन जारी होने के बाद स्पष्ट होंगे।

          छत्तीसगढ़ में पूर्व अग्निवीरों को सरकारी नौकरी में 10 प्रतिशत आरक्षण, चार साल की सेवा पूरी करना जरूरी

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related