हाइड्रा की चपेट में आया बाइक सवार परिवार, 3 साल की बच्ची की मौत

      Date:

      • तेज रफ्तार हाइड्रा ने ओवरटेक के दौरान बाइक को मारी टक्कर, माता-पिता और एक साल का बेटा गंभीर घायल; चालक वाहन छोड़कर फरार

      कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। जिले के पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक अंतर्गत बांगो थाना क्षेत्र में गुरुवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार हाइड्रा वाहन ने बाइक सवार परिवार को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में तीन साल की बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके माता-पिता और एक साल का भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद हाइड्रा चालक वाहन छोड़कर जंगल की ओर फरार हो गया।

          जानकारी के अनुसार तनेरा निवासी राम कुमार पोर्ते अपनी पत्नी प्रेम लता पोर्ते, तीन वर्षीय बेटी स्नेहा पोर्ते और एक वर्षीय बेटे के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार हाइड्रा ने ओवरटेक करने के प्रयास में उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक हाइड्रा के अगले पहिए में फंस गई और कुछ दूरी तक घिसटती चली गई। इसी दौरान तीन वर्षीय स्नेहा पहिए की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं राम कुमार, प्रेम लता और उनका एक वर्षीय बेटा सड़क पर गिरकर घायल हो गए। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने हाइड्रा को रुकवाया और घायलों की मदद की। इसी बीच चालक वाहन छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। परिजनों ने आरोप लगाया है कि हादसे के वक्त चालक मोबाइल पर बात कर रहा था। हालांकि पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही दुर्घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट होगी।

          पुलिस ने हाइड्रा किया जब्त

          सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोड़ी उपरोड़ा ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। मृत बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए मरच्यूरी में रखा गया है। बांगो पुलिस ने हाइड्रा वाहन जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

          रायपुर- नागपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत, 3 घायल

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              नगर पालिक निगम कोरबा के 30 कर्मचारियों को मिली पदोन्नति

              कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। नगर पालिक निगम कोरबा के 30 कर्मचारियों...