नई दिल्ली (एजेंसी)। कर्मचारी चयन आयोग ने दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ (CAPF) में सब इंस्पेक्टर (CPO) भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 8-10 अक्टूबर 2026 तक फॉर्म में करेक्शन का मौका मिलेगा।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन
- ग्रेजुएशन की डिग्री।
- वैलिड LMV ड्राइविंग लाइसेंस।
एज लिमिट
- न्यूनतम : 20 साल
- अधिकतम : 30 साल
- एससी/एसटी : अधिकतम उम्र में 5 साल की छूट
- ओबीसी : 3 साल की छूट
- एक्स सर्विसमैन : 3 साल की छूट
फीस
- सामान्य : 100 रुपए
- महिला, एससी, एसटी, एक्स सर्विसमैन : नि:शुल्क
हर गलत उत्तर पर 0.50 अंक काटा जाएगा।
पुरुष उम्मीदवारों के लिए फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट
- 100 मीटर दौड़ : 16 सेकंड
- 1.6 किलोमीटर दौड़ : 6.5 मिनट
- लॉन्ग जंप : 3.65 मीटर, 3 चांस
- हाई जंप : 1.2 मीटर, 3 चांस
- शॉट पुट : 4.5 मीटर, 3 चांस
महिला उम्मीदवारों के लिए फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट
- 100 मीटर दौड़ : 18 सेकंड
- 800 मीटर दौड़ : 4 मिनट
- लॉन्ग जंप : 2.7 मीटर, 3 चांस
- हाई जंप : 0.9 मीटर, 3 चांस
ऐसे करें आवेदन
- एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर दिए गए अप्लाई टैब पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन करके एप्लीकेशन फॉर्म भरें।
- मांगे गए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
- फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट कर दें।
कर्मचारी चयन आयोग ने 2536 पदों पर निकाली भर्ती, सैलरी 92 हजार से ज्यादा

