कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान एवं आभार व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर की शाम 7 बजे ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाया जाएगा। अभियान की शुरुआत से पहले कैबिनेट मंत्री एवं कोरबा विधायक लखन लाल देवांगन ने दर्री मुख्य मार्ग पहुंचकर मिट्टी के दीये खरीदे और नागरिकों से भी इस अभियान में शामिल होने की अपील की।
मंत्री देवांगन ने कहा कि मिट्टी का दीपक केवल रोशनी का माध्यम नहीं, बल्कि सेवा, विश्वास और सम्मान की जनभावनाओं का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष देश और समाज की सेवा को समर्पित किए हैं। उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि 17 सितंबर की शाम हर घर-आंगन में एक दीया जरूर जलाएं। हजारों-लाखों दीपों की रोशनी जनभागीदारी और विकसित भारत के संकल्प का प्रतीक बनेगी। इस अवसर पर प्रफुल्ल तिवारी, मनोज लहरे, एमआईसी सदस्य नरेंद्र देवांगन, तुलसी ठाकुर, पार्षद मुकुंद कंवर, भूपेंद्र साहू, भुवनेश्वर दुबे सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
आशीर्वाद का दीया जलाने की अपील
मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान केवल कार्यक्रमों की श्रृंखला नहीं, बल्कि जनसेवा को जनभागीदारी से जोडऩे का प्रयास है। उन्होंने कोरबा के नागरिकों से बड़ी संख्या में आशीर्वाद का दीया जलाकर अभियान को यादगार बनाने का आग्रह किया।
मंत्री लखनलाल देवांगन ने सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की ली समीक्षा बैठक

