अभिनेता रणवीर सिंह ने 1000 बेटियों की पढ़ाई में मदद का लिया संकल्प

      Date:

      • लालबागचा राजा के दरबार में पहुंचे अभिनेता, बोले- उम्मीद है बप्पा प्रसन्न होंगे और आशीर्वाद बनाए रखेंगे

      मुंबई (एजेंसी)। अभिनेता रणवीर सिंह ने मुंबई के प्रसिद्ध लालबागचा राजा के दरबार में पहुंचकर गणपति बप्पा के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ से जुड़ते हुए 1000 बेटियों की शिक्षा में मदद करने का संकल्प लिया।

          अभिनेता रणवीर सिंह

          बप्पा के दर्शन के बाद रणवीर सिंह ने कहा कि यहां आकर उन्हें बेहद अच्छा लग रहा है। उन्होंने बताया कि बीता वर्ष उनके और उनके परिवार के लिए खुशियों से भरा रहा है। इसके लिए उन्होंने गणपति बप्पा को धन्यवाद दिया और जीवन के आगे के सफर के लिए उनका आशीर्वाद मांगा।रणवीर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर वह सेवा संकल्प अभियान से जुड़कर एक हजार बेटियों की पढ़ाई में सहायता करने का संकल्प ले रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस पहल से बप्पा प्रसन्न होंगे और उनका आशीर्वाद हमेशा बना रहेगा।

          आलिया और रणबीर ने भी लिया सेवा का संकल्प

          रणवीर सिंह के अलावा अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री आलिया भट्ट भी इस अभियान से जुड़े हैं। दोनों ने 20 स्कूलों के पुनर्निर्माण में सहयोग करने का संकल्प लिया है। आलिया ने सोशल मीडिया के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए सेवा और समाज के लिए मिलकर काम करने की भावना का समर्थन किया। लालबागचा राजा के दर्शन से पहले रणवीर सिंह अंबानी परिवार के घर एंटीलिया में आयोजित गणेशोत्सव में भी शामिल हुए थे। सामने आए वीडियो में वह अभिनेता शाहरुख खान और नीता अंबानी के साथ गणपति की आरती करते नजर आए। इस दौरान रणवीर पारंपरिक सफेद कुर्ता-पायजामा पहने हुए थे।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related