एशियन गेम्स : कोरबा की बेटी संजू देवी ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का गौरव, मुख्यमंत्री ने फोन पर की आत्मीय बातचीत

      Date:

      • एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम की स्वर्णिम जीत में निभाई अहम भूमिका

      • कहा – संजू देवी की उपलब्धि प्रदेश की बेटियों और युवा खिलाडि़यों के लिए बनेगी प्रेरणा

      • एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने ईरान को पराजित कर जीता स्वर्ण पदक

      कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। जापान में आयोजित एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम के स्वर्ण पदक जीतने के बाद छत्तीसगढ़ में भी खुशी का माहौल है। इस ऐतिहासिक सफलता में कोरबा जिले की बेटी और भारतीय महिला कबड्डी टीम की सदस्य संजू देवी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने फोन पर संजू देवी से आत्मीय बातचीत कर उन्हें शानदार उपलब्धि के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

          एशियन गेम्स 2026

          मुख्यमंत्री साय ने संजू देवी के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि उनकी मेहनत, प्रतिभा और खेल कौशल ने न केवल कोरबा और छत्तीसगढ़, बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है। एशियन गेम्स जैसे अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारतीय महिला कबड्डी टीम की स्वर्णिम सफलता हर देशवासी के लिए गर्व का क्षण है। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की बेटियां आज शिक्षा, खेल और अन्य क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। कोरबा की संजू देवी ने कड़ी मेहनत और निरंतर अभ्यास के दम पर राष्ट्रीय टीम में जगह बनाई और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने कहा कि संजू देवी की सफलता प्रदेश के हजारों युवा खिलाड़ियों, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणा बनेगी। ग्रामीण और छोटे शहरों से निकलने वाले प्रतिभाशाली खिलाड़ी भी मेहनत और लगन से राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं।

          https://dprcg.gov.in/post/1790412567/Raipur-Chhattisgarh-s-daughter-Sanju-Devi-has-enhanced-the-pride-of-the-country-and-the-state-Chief-Minister-Shri-Vishnu-Dev-Sai

          खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने पर सरकार का जोर

          मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार छत्तीसगढ़ की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए बेहतर प्रशिक्षण, अवसर और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार काम कर रही है। गांवों, आदिवासी अंचलों और छोटे शहरों में मौजूद प्रतिभाओं को उचित मंच उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि राज्य के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करने के साथ उन्हें आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने पर भी ध्यान दिया जा रहा है, ताकि छत्तीसगढ़ के युवा खिलाड़ी देश और प्रदेश का नाम रोशन कर सकें।

          फाइनल में ईरान को हराकर जीता स्वर्ण

          एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल मुकाबले में ईरान को पराजित कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस स्वर्णिम सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी की भी महत्वपूर्ण भागीदारी रही। मुख्यमंत्री ने भारतीय महिला कबड्डी टीम के सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और सहयोगी स्टाफ को भी इस उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि भारतीय खिलाड़ी आने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी अपने प्रदर्शन से देश का गौरव बढ़ाते रहेंगे।

          एशियन गेम्स में भारत की महिला कबड्डी टीम ने जीता स्वर्ण, अनाहत ने रचा इतिहास

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related