कोरबा की बेटी संजू देवी को एशियन गेम्स में स्वर्ण जीतने पर सांसद ज्योत्सना महंत ने दी बधाई, सरकारी नौकरी की मांग

      Date:

      • भारतीय महिला कबड्डी टीम की ऐतिहासिक जीत में कोरबा की खिलाड़ी की अहम भूमिका

      कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। जापान के आइची-नागोया में आयोजित एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को 37-34 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस ऐतिहासिक जीत का हिस्सा कोरबा जिले के पाली-तानाखार क्षेत्र के ग्राम केराकछार की बेटी संजू देवी यादव भी रहीं। संजू ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए न केवल अपने गांव और जिले, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। भारतीय महिला टीम की इस उपलब्धि के बाद कोरबा क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

          संजू देवी की इस उपलब्धि पर कोरबा सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत ने उन्हें तथा पूरी भारतीय महिला कबड्डी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अंचल की बेटी ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत के साथ-साथ छत्तीसगढ़ और कोरबा का नाम रोशन किया है। संजू की सफलता क्षेत्र की बेटियों और युवा खिलाडिय़ों के लिए प्रेरणादायक है।

          मुख्यमंत्री और खेल मंत्री से सरकारी नौकरी की मांग

          सांसद ज्योत्सना महंत ने मुख्यमंत्री और खेल मंत्री से संजू देवी यादव को उनकी खेल उपलब्धि एवं योग्यता के अनुरूप सरकारी नौकरी प्रदान करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए पदक जीतने वाले खिलाडिय़ों को प्रोत्साहन और सम्मान मिलना चाहिए, ताकि वे आगे भी बेहतर प्रदर्शन कर सकें और अन्य युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढऩे की प्रेरणा मिले। सांसद ने संजू देवी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें हरसंभव सहयोग और प्रोत्साहन का भरोसा दिलाया।

          एशियन गेम्स : कोरबा की बेटी संजू देवी ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का गौरव, मुख्यमंत्री ने फोन पर की आत्मीय बातचीत

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related