रायपुर में ट्रिपल मर्डर, पत्नी और दो बच्चों की हत्या, वारदात के बाद पति ने खुद को भी चाकू मारा

      Date:

      • चरित्र पर संदेह को लेकर हत्या की आशंका; आरोपी अस्पताल में भर्ती

      रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। राजधानी रायपुर के डूमरतराई स्थित साहू पारा में शनिवार देर रात ट्रिपल मर्डर का मामला सामने आया है। एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी और दो नाबालिग बच्चों पर धारदार हथियार से हमला कर उनकी जान ले ली। घटना के बाद आरोपी ने खुद को भी चाकू मारकर घायल कर लिया। गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

          ट्रिपल मर्डर

          मिली जानकारी के अनुसार आरोपी की पहचान भुनेश्वर साहू (34) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से बालोद जिले का रहने वाला बताया जा रहा है और डूमरतराई के साहू पारा में किराए के मकान में पत्नी और बच्चों के साथ रह रहा था। शनिवार देर रात पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद भुनेश्वर ने कथित तौर पर अपनी पत्नी खिलेश्वरी साहू पर धारदार चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद उसने अपने दोनों बच्चों आशीष साहू (10) और ज्ञान साहू (8) पर भी हमला किया। हमले में पत्नी और दोनों बच्चों की मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी ने खुद पर भी चाकू से वार कर लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी सुबह पड़ोसियों को हुई। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही माना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को आरोपी घायल अवस्था में मिला, जिसके बाद उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल को सुरक्षित कर जांच शुरू कर दी गई है।

          चरित्र पर संदेह की बात आई सामने

          पुलिस जांच में पत्नी के चरित्र को लेकर आरोपी के मन में संदेह होने की बात सामने आई है। पुलिस घटना के वास्तविक कारणों और हत्या की परिस्थितियों की विस्तृत जांच कर रही है। पुलिस आरोपी के स्वस्थ होने के बाद उससे पूछताछ करेगी, जिसके आधार पर वारदात के कारण और घटनाक्रम की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।

          पत्नी से बात करने पर पति ने पड़ोसी को उतारा मौत के घाट

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related