करतला (AkhandBharatHNKP.Com)। विकासखंड करतला के ग्राम पंचायत कोकोटमेर में सोमवार-मंगलवार की दरम्यानी रात एक दंतैल हाथी गांव के करीब पहुंच गया। हाथी के अचानक गांव के नजदीक पहुंचने की खबर मिलते ही ग्रामीणों में दहशत फैल गई। हाथी काफी देर तक क्षेत्र में विचरण करता रहा और खेतों में पहुंचकर खड़ी फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया।
हाथी के गांव के करीब पहुंचने की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से हाथी को आबादी क्षेत्र से दूर खदेड़ने का प्रयास शुरू किया गया। काफी देर तक मशक्कत करने के बाद हाथी को गांव से दूर जंगल की ओर खदेड़ने में सफलता मिली। इस दौरान वन विभाग और ग्रामीणों ने सतर्कता बरती। ग्रामीणों को हाथी के करीब नहीं जाने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई।
फसलों को भारी नुकसान, मुआवजे की मांग
ग्रामीणों के अनुसार, हाथी के विचरण के दौरान खेतों में खड़ी फसलों को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचा है। हाथी के गांव के आसपास पहुंचने से ग्रामीणों में अब भी दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से प्रभावित खेतों का सर्वे कराकर फसल क्षति का आकलन करने और नियमानुसार उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है। साथ ही क्षेत्र में हाथियों की लगातार आवाजाही को देखते हुए ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए प्रभावी इंतजाम करने की मांग भी की गई है।
पसान पहुंचे 48 हाथी, झुंड से अलग हुआ दंतैल खेतों में घुसा

