उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने सोनालिया पुल से ओवरब्रिज मार्ग पर डामरीकरण कार्य का किया निरीक्षण

      Date:

      • कोरबा की 20 प्रमुख सड़कों का होगा कायाकल्प, 24 करोड़ से अधिक की राशि स्वीकृत, गुणवत्ता और समय-सीमा पर दिया जोर

      कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। कोरबा शहर की प्रमुख सड़कों को बेहतर बनाने के लिए डामरीकरण कार्य शुरू हो गया है। उद्योग, वाणिज्य एवं आबकारी मंत्री लखनलाल देवांगन और महापौर संजू देवी राजपूत ने सोनालिया पुल से ओवरब्रिज मार्ग पर चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

          नगर निगम क्षेत्र के 20 प्रमुख मार्गों के डामरीकरण के लिए 24 करोड़ रुपये से अधिक की राशि स्वीकृत की गई है। मंत्री लखनलाल देवांगन के प्रयासों से स्वीकृत इन कार्यों का भूमिपूजन 19 अक्टूबर को कोसाबाड़ी चौक पर किया गया था। इसके बाद अब विभिन्न मार्गों पर डामरीकरण का काम शुरू हो गया है। निरीक्षण के दौरान मंत्री देवांगन ने अधिकारियों से कहा कि सड़क निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए और सभी कार्य तय समय-सीमा में पूरे किए जाएं। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि निर्माण के दौरान आम नागरिकों को आवागमन में अनावश्यक परेशानी न हो तथा कार्य व्यवस्थित तरीके से कराया जाए।

          शहर की प्रमुख सड़कों के डामरीकरण से नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है। साथ ही सड़क व्यवस्था बेहतर होने से शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी। निरीक्षण के दौरान नगर निगम के अधीक्षण अभियंता भूषण उरांव, प्रभारी कार्यपालन अभियंता रुचि वर्मा, एमआईसी सदस्य नरेंद्र देवांगन, चंद्रलोक सिंह, मुकुंद कंवर, प्रफुल्ल तिवारी, योगेश मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।

          उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने बरेठ समाज को दी 15 लाख के सामुदायिक भवन की सौगात, 96.76 लाख के कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              27 अक्टूबर को होगी मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक

              रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)।  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंगलवार, 27...