रायपुर पहुंचीं स्मृति ईरानी, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया स्वागत

      Date:

      • दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर भाजपा प्रदेश प्रभारी, संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा और आगामी रणनीति पर होगी चर्चा

      रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ भाजपा की प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी दो दिवसीय दौरे पर रविवार को रायपुर पहुंचीं। स्वामी विवेकानंद विमानतल पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया। उनके साथ प्रदेश सह प्रभारी सिद्धार्थ शंभू भी पहुंचे। इस दौरे के दौरान संगठन को मजबूत बनाने और आगामी राजनीतिक गतिविधियों की रणनीति पर चर्चा की जाएगी।

          रायपुर पहुंचने के बाद स्मृति ईरानी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को अपने-अपने बूथ पर सक्रिय रहकर संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने का संदेश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश भाजपा कार्यालय में केवल उन्हीं पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति हो, जिन्हें बैठक के लिए बुलाया गया है। वहीं, कार्यालय प्रभारी अशोक बजाज ने कार्यकर्ताओं को अपने-अपने बूथ पर लौटकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम की तैयारी करने के निर्देश दिए।

          25 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ आएंगी स्मृति ईरानी, मिशन 2028 की तैयारियों पर होगा मंथन

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related