दीपावली से पहले साय सरकार का कर्मचारियों और पेंशनरों को तोहफा, महंगाई भत्ता 2 प्रतिशत बढ़ा

      Date:

      • अब 58 से बढ़कर 60 प्रतिशत हुआ डीए-डीआर, प्रदेश के 5.35 लाख कर्मचारियों और पेंशनरों को मिलेगा लाभ; सरकारी खजाने पर सालाना 432 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार

      रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। दीपावली से पहले छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार ने प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महंगाई भत्ता (डीए) और महंगाई राहत (डीआर) में 2 प्रतिशत की वृद्धि करने का निर्णय लिया है। इस फैसले के बाद अब कर्मचारियों और पेंशनरों को 58 प्रतिशत के स्थान पर 60 प्रतिशत महंगाई भत्ता एवं राहत मिलेगी। बढ़ी हुई दरें 1 नवंबर 2026 से लागू होंगी।

          राज्य सरकार के इस निर्णय से प्रदेश के करीब 3.85 लाख शासकीय कर्मचारी और 1.50 लाख पेंशनर लाभान्वित होंगे। महंगाई भत्ते और राहत में बढ़ोतरी से बढ़ती महंगाई के बीच कर्मचारियों और पेंशनरों को आर्थिक राहत मिलेगी। दीपावली के पहले लिए गए इस फैसले से उनके परिवारों में भी खुशी का माहौल है। महंगाई भत्ता और महंगाई राहत में 2 प्रतिशत की वृद्धि से राज्य सरकार के खजाने पर करीब 36 करोड़ रुपये प्रतिमाह का अतिरिक्त भार आएगा। वहीं, सालाना आधार पर सरकार को लगभग 432 करोड़ रुपये अतिरिक्त खर्च करने होंगे।

          कर्मचारियों और पेंशनरों के हित में फैसला

          मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि राज्य सरकार शासकीय कर्मचारियों और पेंशनरों के हितों के प्रति संवेदनशील है। दीपावली से पहले लिया गया यह निर्णय उन्हें आर्थिक राहत देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। महंगाई भत्ता और महंगाई राहत में वृद्धि से कर्मचारियों एवं पेंशनरों को राहत मिलेगी और त्योहार की खुशियां बढ़ेंगी।

          किसानों की खुशहाली और समृद्धि हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related