अर्धसैनिक बलों में सब-इंस्पेक्टर के 1167 पदों पर भर्ती, 31 दिसंबर तक कर सकेंगे आवेदन

      Date:

      • बीएसएफ ने जारी किया विभागीय प्रतियोगी परीक्षा का विज्ञापन, बीएसएफ में 235, सीआरपीएफ में 377, आईटीबीपी में 430 और एसएसबी में 125 पद, केवल सेवारत जवानों को मिलेगा आवेदन का मौका

          नई दिल्ली (एजेंसी)। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में सब-इंस्पेक्टर (जनरल ड्यूटी) के कुल 1167 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह भर्ती वर्ष 2026 की सीमित विभागीय प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से की जाएगी। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 12 नवंबर से शुरू हो चुके हैं। पात्र अभ्यर्थी 31 दिसंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

          इस भर्ती के तहत बीएसएफ, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) में पद भरे जाएंगे। हालांकि, यह सीधी भर्ती नहीं है। इसमें केवल संबंधित बलों में पहले से सेवारत पात्र जवान और कर्मचारी ही आवेदन कर सकते हैं।  कुल 1167 पदों में सबसे अधिक 430 पद आईटीबीपी में निर्धारित किए गए हैं। इसके बाद सीआरपीएफ में 377, बीएसएफ में 235 और एसएसबी में 125 पद शामिल हैं।

          बल का नामपदों की संख्या
          बीएसएफ235
          सीआरपीएफ377
          आईटीबीपी430
          एसएसबी125
          कुल पद1167

          बीएसएफ के 235 पदों में पुरुषों के लिए 223 और महिलाओं के लिए 12 पद हैं। वहीं सीआरपीएफ में पुरुषों के लिए 347 और महिलाओं के लिए 30 पद निर्धारित हैं। एसएसबी और आईटीबीपी के लिए विज्ञापन में अलग-अलग महिला-पुरुष पदों का विभाजन नहीं दिया गया है। इस विभागीय भर्ती में बीएसएफ, सीआरपीएफ और आईटीबीपी के सेवारत कांस्टेबल (जीडी), कांस्टेबल (ट्रेड्समैन), हेड कांस्टेबल (जीडी) और सहायक उपनिरीक्षक (जीडी) आवेदन कर सकते हैं। एसएसबी में सहायक उपनिरीक्षक (जीडी) के पद पर कार्यरत कर्मचारी पात्र होंगे। आवेदकों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री या समकक्ष योग्यता होना आवश्यक है। इसके साथ ही कम से कम चार वर्ष की नियमित सेवा, जिसमें बुनियादी प्रशिक्षण की अवधि भी शामिल है, पूरी होनी चाहिए।

          आयु सीमा और वेतनमान

          आवेदन की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2026 को अभ्यर्थी की अधिकतम आयु 32 वर्ष होनी चाहिए। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों को नियमानुसार पांच वर्ष की आयु सीमा में छूट दी जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को वेतन मैट्रिक्स के लेवल-6 के तहत 35,400 रुपये से 1,12,400 रुपये तक वेतनमान दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त केंद्र सरकार के नियमानुसार अन्य भत्ते भी मिलेंगे।

          लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता के आधार पर चयन

          चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा, शारीरिक मानक परीक्षण, शारीरिक दक्षता परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण शामिल हैं। अभ्यर्थियों को प्रत्येक चरण में निर्धारित पात्रता और मानकों को पूरा करना होगा। इच्छुक एवं पात्र कर्मचारी बीएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट bsf.mha.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2026 निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक विज्ञापन में दी गई पात्रता, सेवा संबंधी शर्तों और अन्य निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें।

          बीएसएफ कांस्टेबल भर्ती में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा 50 प्रतिशत कोटा

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              राज्यपाल ने सरस्वती महाविद्यालय को दिए 10 कंप्यूटर और प्रिंटर

              विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक एवं तकनीकी सुविधाएं उपलब्ध...