हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी पत्राचार पाठ्यक्रम की द्वितीय एवं चतुर्थ अवसर परीक्षाएं 22 दिसंबर तक होंगी आयोजित, सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक रहेगा समय
रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड रायपुर ने हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी पत्राचार पाठ्यक्रम की द्वितीय और चतुर्थ अवसर परीक्षाओं की समय-सारिणी जारी कर दी है। परीक्षाएं 14 दिसंबर से शुरू होकर 22 दिसंबर 2026 तक आयोजित की जाएंगी। सभी परीक्षाओं का समय पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक निर्धारित किया गया है।
छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष अल्ताफ अहमद ने परीक्षा कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी दोनों स्तरों की परीक्षाएं निर्धारित तिथियों पर आयोजित होंगी। हाईस्कूल पत्राचार पाठ्यक्रम की द्वितीय एवं चतुर्थ अवसर परीक्षाओं के तहत 14 दिसंबर को सामान्य अंग्रेजी एवं संस्कृत, 15 दिसंबर को सामान्य हिंदी, 16 दिसंबर को विशिष्ट उर्दू, 17 दिसंबर को गणित, 19 दिसंबर को सामाजिक विज्ञान तथा 21 दिसंबर को विज्ञान विषय की परीक्षा होगी।
हायर सेकेंडरी परीक्षा का कार्यक्रम
हायर सेकेंडरी पत्राचार पाठ्यक्रम की द्वितीय एवं चतुर्थ अवसर परीक्षाओं के तहत 14 दिसंबर को विशिष्ट उर्दू, 15 दिसंबर को राजनीति शास्त्र, 16 दिसंबर को समाजशास्त्र तथा 17 दिसंबर को रसायन शास्त्र, लेखाशास्त्र एवं इतिहास की परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसी क्रम में 19 दिसंबर को व्यवसाय अध्ययन, गणित, जीव विज्ञान एवं भूगोल, 21 दिसंबर को अर्थशास्त्र एवं भौतिकी तथा 22 दिसंबर को सामान्य अंग्रेजी एवं सामान्य हिंदी विषय की परीक्षाएं होंगी। बोर्ड द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार सभी परीक्षार्थियों को निर्धारित समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचकर परीक्षा में शामिल होना होगा।

