नुआखाई समृद्ध कृषि परंपरा और अन्नदाता के परिश्रम का उत्सव : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

      Date:

      • मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को नुआखाई पर्व की दी शुभकामनाएं, किसानों की सुख-समृद्धि और अच्छी फसल की कामना

      रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर प्रदेश के अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि, अच्छी फसल और प्रत्येक परिवार की खुशहाली की कामना की।

          https://dprcg.gov.in/post/1789454904/Raipur-Nuakhai-is-a-celebration-of-rich-agricultural-traditions-gratitude-towards-nature-and-the-hard-work-of-those-who-provide-our-food-Chief-Minister-Shri-Vishnu-Deo-Sai

          मुख्यमंत्री साय ने कहा कि नुआखाई हमारी समृद्ध कृषि संस्कृति और लोक परंपराओं से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। नई फसल के आगमन की खुशी में मनाया जाने वाला यह पर्व प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, अन्न के सम्मान और किसानों के अथक परिश्रम के प्रति आदर की भावना को दर्शाता है। खेतों में लहलहाती नई फसल केवल किसान की मेहनत का परिणाम नहीं, बल्कि प्रकृति की कृपा और हमारी कृषि प्रधान संस्कृति की समृद्धि का प्रतीक भी है।

          खेती-किसानी से जुड़ी है छत्तीसगढ़ की संस्कृति

          मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में खेती-किसानी केवल आजीविका का साधन नहीं, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक जीवन का अभिन्न हिस्सा है। प्रदेश के अनेक पर्व और लोक परंपराएं कृषि चक्र, प्रकृति और ग्रामीण जीवन से गहराई से जुड़ी हुई हैं। नुआखाई भी इसी परंपरा को आगे बढ़ाने वाला पर्व है। उन्होंने कहा कि यह पर्व लोगों को अपनी मिट्टी, अपनी जड़ों और गौरवशाली परंपराओं से जुड़े रहने की प्रेरणा देता है। नई फसल की खुशियां जब परिवार और समाज मिलकर साझा करते हैं, तो इससे आपसी प्रेम, भाईचारा और सामाजिक सद्भाव और मजबूत होता है। मुख्यमंत्री साय ने कामना की कि प्रकृति की कृपा छत्तीसगढ़ पर सदैव बनी रहे। किसानों के खेत हरे-भरे रहें और फसल से लहलहाते रहें। अन्न के भंडार भरें और अन्नदाताओं के घर-आंगन में सुख-समृद्धि आए। प्रदेश के प्रत्येक परिवार के जीवन में शांति, खुशहाली और समृद्धि बनी रहे तथा आपसी प्रेम और सद्भाव निरंतर मजबूत होता रहे।

          सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी का उत्सव बनाएं : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related