30 सितंबर को साय कैबिनेट की बैठक, बस किराया बढ़ाने के प्रस्ताव पर चर्चा की संभावना

      Date:

      • डीजल, रखरखाव और कल-पुर्जों की बढ़ी लागत का हवाला देकर लंबे समय से किराया बढ़ाने की मांग

      रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर को राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक होगी। बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा के साथ प्रदेश में बस किराया बढ़ाने के प्रस्ताव पर भी विचार हो सकता है। परिवहन विभाग ने किराया संशोधन से जुड़ा प्रस्ताव तैयार किया है।

          बस संचालक संगठन लंबे समय से किराया बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि डीजल, रखरखाव, कल-पुर्जों और अन्य परिचालन खर्च में बढ़ोतरी के कारण बस संचालन महंगा हो गया है। प्रस्ताव में बसों की अलग-अलग श्रेणियों और यात्रा की दूरी के अनुसार किराए में बदलाव का प्रावधान हो सकता है। हालांकि, अंतिम निर्णय कैबिनेट की बैठक में चर्चा और सहमति के बाद ही होगा।

          साय कैबिनेट का फैसला : तृतीय श्रेणी की भर्ती में अग्निवीरों को 10% आरक्षण

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related