सोने की अंगूठी के लालच में टेंट कारोबारी को मारकर गाड़ा, आरोपी गिरफ्तार

      Date:

      कोंडागांव (AkhandBharatHNKP.Com)। जिले में टेंट कारोबारी हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी सुरेश देवांगन ने स्वीकार किया कि उसने सोने की अंगूठी और नकदी के लालच में कारोबारी सुरेश चौहान की हत्या कर दी। आरोपी ने पहले उन्हें घर बुलाया, फिर लोहे के खलबट्टे के मूसल से सिर पर वार कर मौत के घाट उतार दिया।

          टेंट कारोबारी

          हत्या के बाद आरोपी ने शव को स्कूटी से ले जाकर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पीछे खेत के पास मिट्टी के ढेर में दबा दिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर शव, दो सोने की अंगूठियां, एक हजार रुपये नकद तथा हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार सुरेश चौहान (53) पिता रामसूरत सिंह चौहान, शिरोमणि डेकोरेट टेंट के संचालक थे। वे 11 अप्रैल से लापता थे। उनके भाई महेश चौहान ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू की और शहरभर के करीब 150 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। जांच के दौरान विकास नगर ग्राउंड के पास खून से सनी एक स्कूटी बरामद हुई। तकनीकी साक्ष्य और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने संदेही सुरेश देवांगन को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। इसके बाद पुलिस उसकी निशानदेही पर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पीछे खेत पहुंची, जहां जमीन में दबा सुरेश चौहान का शव बरामद किया गया।

          शव को स्कूटी से ले जाकर लगाया ठिकाने

          पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी और मृतक एक-दूसरे को पहले से जानते थे। इसी का फायदा उठाकर आरोपी ने 11 अप्रैल की रात करीब 8:30 बजे सुरेश चौहान को घर बुलाया और वारदात को अंजाम दिया। हत्या के बाद आरोपी शव को स्कूटी से ले जाकर ठिकाने लगाकर फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              रेत भरी हाइवा और ट्रक में आमने-सामने भिड़ंत, 3 की मौत

              रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)।  राजधानी रायपुर के गोबरा नवापारा क्षेत्र में...

              रिश्वत लेते वीडियो वायरल, जिला अस्पताल का ड्रेसर सस्पेंड

              जशपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। जशपुर जिला अस्पताल के ड्रेसर किशोर कुमार चौहान...