नल कनेक्शन में टुल्लू पम्प न लगाने महापौर की नागरिकों से अपील

      Date:

      कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। बढ़ती गर्मी और पेयजल संकट को देखते हुए महापौर संजू देवी राजपूत ने शहरवासियों से पानी बचाने और जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि पानी की एक-एक बूंद कीमती है, इसलिए इसे व्यर्थ न बहाएं और घरों के नल कनेक्शन में टुल्लू पंप लगाकर पानी न खींचें।

          महापौर राजपूत ने कहा कि कई क्षेत्रों से शिकायतें मिल रही हैं कि कुछ लोग टुल्लू पंप लगाकर पानी खींच रहे हैं, जिससे पड़ोसी घरों और अंतिम छोर तक रहने वाले लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। पानी का प्रेशर कम होने से आम नागरिकों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि घरों की पानी टंकियों में स्टॉपर लगवाएं, टंकी या बर्तन भरने के बाद तुरंत नल बंद करें, ताकि पानी व्यर्थ न बहे। साथ ही कहा कि जिन लोगों ने नल कनेक्शन में टुल्लू पंप लगाया है, उनके खिलाफ नगर निगम लगातार कार्रवाई कर रहा है।

          महापौर ने बताया कि नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा गर्मी को देखते हुए सुबह-शाम नियमित जलापूर्ति की जा रही है, ताकि शहरवासियों को पानी की कमी न हो। उन्होंने सभी नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि पानी की बचत करें, टुल्लू पंप का उपयोग न करें और हर घर तक पर्याप्त पेयजल पहुंचाने में निगम का साथ दें।

          नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम : महापौर

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              राज्यपाल रमेन डेका ने विद्यार्थियों से किया संवाद, बताए सफलता के मंत्र

              सैनिक स्कूल अंबिकापुर के विद्यार्थियों से बोले राज्यपाल-अनुशासन,...