पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया नमन

      Date:

      • मुख्यमंत्री बोले- अंत्योदय की भावना के साथ अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध

      रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर राजधानी स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धापूर्वक नमन किया।मुख्यमंत्री साय ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने एकात्म मानववाद और अंत्योदय के माध्यम से राष्ट्र के समग्र विकास की ऐसी सोच प्रस्तुत की, जिसके केंद्र में समाज का अंतिम व्यक्ति रहा। उनका पूरा जीवन राष्ट्रसेवा, जनकल्याण और गरीब तथा वंचित वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित रहा।

          मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

          उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का मानना था कि विकास तभी सार्थक है, जब उसका लाभ समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचे। अंत्योदय का सिद्धांत गरीबों, जरूरतमंदों और वंचितों को विकास की मुख्यधारा से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की प्रेरणा देता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती को अंत्योदय दिवस के रूप में मनाना उनके विचारों के अनुरूप समाज के अंतिम व्यक्ति के कल्याण के संकल्प को दर्शाता है। एकात्म मानववाद और अंत्योदय का उनका दर्शन आज भी राष्ट्र निर्माण और जनकल्याण के लिए प्रेरणा देता है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों और आदर्शों को आत्मसात करते हुए हर वर्ग के कल्याण और विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उनके राष्ट्रसेवा और जनकल्याण के विचार हमेशा समाज को प्रेरित करते रहेंगे।

          https://dprcg.gov.in/post/1790320388/Raipur-Chief-Minister-Shri-Vishnu-Deo-Sai-paid-tribute-to-Pandit-Deendayal-Upadhyaya-on-his-birth-anniversary

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related