रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इंडोनेशिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इसे भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा और विश्व मंच पर मजबूत होती भूमिका का गौरवपूर्ण प्रतीक बताया।
मुख्यमंत्री ने अपने बधाई संदेश में कहा कि यह सम्मान केवल प्रधानमंत्री श्री मोदी का नहीं, बल्कि 140 करोड़ देशवासियों के सम्मान और भारत के बढ़ते वैश्विक प्रभाव का भी प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व और प्रभावी कूटनीति के कारण भारत ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान बनाई है तथा विभिन्न देशों के साथ उसके संबंध लगातार मजबूत हुए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व समुदाय में अपनी भूमिका को और अधिक सशक्त करेगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ की भावना के अनुरूप भारत वैश्विक शांति, आपसी सहयोग और साझा समृद्धि के लिए निरंतर महत्वपूर्ण योगदान देता रहेगा।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से झारखंड के वित्तमंत्री राधाकृष्ण किशोर ने की सौजन्य भेंट

